Home BHOJPURI शेर सिंह के ट्रेलर में दिखा पवन सिंह का एक्शन तेवर, ट्रेलर हुआ वायरल

शेर सिंह के ट्रेलर में दिखा पवन सिंह का एक्शन तेवर, ट्रेलर हुआ वायरल

by Team MMetro

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के गायकी के सिरमौर व एक्शन किंग पवन सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म शेर सिंह का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया है, जिसे यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

4 मिनट 11 सेकेंड के ट्रेलर में एंग्रीयंगमैन पवन सिंह का जबरदस्त एक्शन तेवर देखने को मिला है। एक ओर जहां वे खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं, वहीं शेर के साथ उनकी लड़ाई काफी रोमांचक दिख रही है। उनके खास अंदाज में बोले गए संवाद भी काफी पसंद किये जा रहे हैं। उन्हें बेहद प्यार करने वाले उनके फैंस के लिए यह फिल्म काफी रोमांचक है। सबसे ख़ास बात इस फिल्म में यह भी है कि पहली बार पवन सिंह के साथ बतौर नायिका यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे पूरी फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी यह रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब लुभाने वाली है।

ट्रेलर में संभावना सेठ भी बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सिंघम फेम अशोक समर्थ और पवन सिंह का खतरनाक आमना-सामना देखकर दर्शक दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो जायेंगे। यह फिल्म दुर्गा पूजा ( दशहरा) के अवसर पर रिलीज होगी। दर्शकों की पसंद को ध्यान रखकर फिल्म के निर्देशक शशांक राय बहुत ही बेहतरीन फिल्म की मेकिंग की है। फ़िल्म की शूटिंग मुंबई, जोधपुर और लखनऊ के साथ बैंकॉक में भी की गई है।

शशांक राय प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘शेर सिंह’ का निर्माण पिनाक स्टूडियोज व राय मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। फिल्‍म के निर्माता – निर्देशक शशांक राय हैं। निर्मात्री गायत्री केसरवानी व निर्माता मधवेश राय हैं। सह निर्माता 2 ब्रदर्स फिल्म्स (ठाकुर विजय सिंह) हैं। लेखक वीरू ठाकुर हैं। संगीत छोटे बाबा और श्याम–आज़ाद का है। गीत लिखा है मनोज मतलबी, श्याम देहाती, आज़ाद सिंह, सुमित चंद्रवंशी, विनय निर्मल ,धरम हिंदुस्तानी हैं।

गायक पवन सिंह, प्रियंका सिंह और अल्‍का झा हैं। छायांकन शत्रुघ्न-सुधांशु, हेमंत जैसवाल ने किया है। मारधाड़ एस. मल्‍लेश और ईपी राजवीर यादव हैं। पोस्ट प्रोडक्शन वोक्सेल वॉल्ट द्वारा किया गया है। संकलन जीतू सिंह का है। प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिवेस सचिन श्यामनारायण गिरी, राजमणि यादव, मनीष सिंह, रौनक मिश्रा, दलदीर सिंह, अंकित राय हैं। कस्टयूम कविता सुनीता, सलिल कांत का है।

मुख्य भूमिका में पवन सिंह, आम्रपाली दूबे, अशोक समर्थ, बृजेश त्रिपाठी, आयुषी तिवारी, संजय वर्मा, जय सिंह, जसवंत कुमार, बालगोविंद बंजारा, अजय सूर्यवंशी, स्वीटी सिंह, ग्लोरी मोहन्ता, मुकेश तिवारी, राजवीर यादव, विजय सिंह, दीपक सिंह, विकास तिवारी और संभावना सेठ आदि मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: