Home BHOJPURI Youtube पर ‘आह्वान’ का ट्रेलर रिलीज

Youtube पर ‘आह्वान’ का ट्रेलर रिलीज

by Team MMetro

मुंबई। उषा चलचित्र के बैनर तले निर्मित हिंदी फीचर फिल्म ‘आह्वान’ का ट्रेलर पिछले दिनों रिलीज किया गया। इस फिल्म् के मुख्य पात्र “नाइन ओ क्लॉक’ फेम देव व्रत सिंह हैं जिनका बेहतरीन अभिनय कौशल ट्रेलर में नज़र आ रहा है।

avahan movie

अन्य मुख्य कलाकार अमित रंजन, आर्या चतुर्वेदी, मुस्कान सिन्हा, नैना सिंह, जागृति तिवारी, दीपक सिंह, सुकृति गुप्ता, दानिश, कृष्णा किंचित, अनमोल सिंह, राम कुमार भगत, अशोक आनंद व मनिषा साह व अमृत राज ठाकुर आदि हैं। इस फिल्म् के निर्देशक अमृत राज ठाकुर हैं, जिनकी पिछली फिल्म् “नाइन ओ क्लॉक” 2017 में रिलीज हुई थी।

aahvaan

उन्होंने बताया कि फिल्म अपनी कहानी, प्रस्तुतिकरण, गीत-संगीत, अभिनय व मनोरंजन से जरूर लोगों के दिल मे अपना जगह बनाएगी। इसकी शूटिंग हिमालय की तराई में स्थित बिहार के फारबिस गंज व अररिया में की गई है। नरेन्द्र पटेल ने फ़िल्म की सिनेमेटोग्राफी और अवधेश प्रताप वर्मा ने एडीटिंग का कार्य किया है। दीपक चंद्र उपाध्याय ने संगीत दिया है।

संवाद प्रेषक: काली दास पाण्डेय

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: