Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

गुंजन सिंह का दर्द भरा गीत 1 दिन में 1 मिलीयन व्यूज का बनाया रिकॉर्ड

AddThis Website Tools

सिनेस्टार व पॉपुलर सिंगर गुंजन सिंह का दर्द भरा गीत बबुआ मरल भूख से यूट्यूब पर एक दिन में एक मिलियन से अधिक व्यूज पार कर गया है। भूख प्यास बेहाल गरीब मजदूर की व्यथा को गुंजन सिंह ने अलग अंदाज में दर्द भरी आवाज़ में गाकर श्रोताओं के दिल को द्रवित करने में कामयाब हो गए हैं। यह सैड सांग जो भी सुन व देख रहे हैं, उनका दिल पसीज जा रहा है और वे सब काफी सराहना भी कर रहे हैं। इस गाने के वीडियो में गुंजन सिंह ने बहुत ही मार्मिक अभिनय किया है। यह गाना हर किसी को भाव विभोर कर देने वाला है। यह सांग आदिशक्ति फिल्म्स म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जिसे बहुत सारा प्यार मिल रहा है। दर्द भरा सैड सांग बबुआ मरल भूख से को मर्मस्पर्शी स्वर में गाया है गुंजन सिंह ने। गीतकार अजय बच्चन के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है रोशन सिंह ने। एल्बम का नाम है एक मजदूर का दर्द, जिसके निर्माता मनोज मिश्रा हैं। वीडियो डायरेक्टर सुशांत सिंह, कुमार चंदन हैं। एडिटर प्रशांत सिंह हैं। डीओपी पंकज सोनी हैं। परिकल्पना राकेश सिंह मारू ने किया है। डिजिटल मैनेजर विक्की यादव हैं।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version