Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

प्रदीप पाण्डेय चिंटू और अक्षरा सिंह अभिनीत फिल्म”लैला मजनू”7 फरबरी को रिलीज हो रही बिहार झारखण्ड के सिनेमाघरो में

AddThis Website Tools

भोजपुरी फिल्मों के जानेमाने फ़िल्म मेकर राजकुमार आर पांडेय की होम प्रोडक्सन साईदीप फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म”लैला मजनू”का रिलीजिंग बिहार झारखण्ड के सिनेमाघरों में आगामी शुक्रवार यानी सात फरबरी को किया जायेगा।इसकी जानकारी खुद इस फ़िल्म के निर्माता राजकुमार आर पाण्डेय ने दिया है,उन्होंने बताया की “लैला मजनू” का रिलीजिंग की प्लानिंग हमलोग कई महीनों से कर रहे थे जिसकी तैयारी अब लगभग लगभग पूरी कर ली गई।यह फ़िल्म सात फरवरी को सम्पूर्ण बिहार झारखंड के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज किया जायेगा।उन्होंने बताया कि एक सच्ची प्रेम कहनी पर केंद्रित फ़िल्म के निर्देशक व कथाकर महमूद आलम है जबकि संगीत से सजाया है राजकुमार आर पाण्डेय,प्रमोद गुप्ता,गीत लिखे है राजकुमार आर पाण्डेय,श्याम देहाती,नौसाद खान,आशुतोष,पटकथा एस.के चौहान,संवाद संदीप के कुशवाहा,छायांकन नागेन्द्र कुमार,संकलन गुर्जनत सिंह व विकाश सिंह,एक्शन,श्री श्रेष्ठा,नृत्य कानू मुखर्जी,कला नाजिर शेख़ व प्रचारक सोनू निगम हैं।बताते चले की प्रदीप पाण्डेय चिंटू के साथ फ़िल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जोड़ी बनाई गई है,दोनो अदाकारों की हिट कैमेस्ट्री को दर्शक बार बार देखना पसंद कर सकते है।लभ ट्रेंगल पर बनी फिल्म के चिंटू- अक्षरा के अलावा,सोनालिका प्रसाद,मनोज टाईगर, ब्रजेश त्रिपाठी,टीनू वर्मा व अन्य की प्रमुख भूमिकाएं है।बरहाल निर्देशक “लैला मजनू “फुल्ली फैमिलियर फ़िल्म है जिसे हर वर्ग के दर्शक देख सकते है,सबसे अहम बात यह है कि फ़िल्म में संगीतप्रेमियो के लिए एक से बढ़कर एक गाने भी फिल्माये गये जो बेहद ही कर्णप्रिय है।उल्लेखनीय यह है कि प्रदीप पाण्डेय चिंटू कहते है कि यह फ़िल्म मेरे दिल के करीब है।नो डाउट दर्शको को फ़िल्म बहुत पसंद आयेगी।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version