Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

बीस देशों में दीपक त्रिपाठी और अनन्या ने बांधा शमां

भोजपुरी लोक संगीत की मधुर की मधुरता का गजब का संगम इन दिनों देखने को मिला है। लंदन की लोकप्रिय संस्था बिहारी कनेक्ट द्वारा भारतीय उच्चायोग के तत्वाधान में ऑन लाईन  लोक संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय लोक गायक दीपक त्रिपाठी और भोजपुरी लोक गायिका अनन्या सिंह ने संगीतमय प्रस्तुति और बीस देशों में ऑनलाइन लोगों का अपने मधुर गीत गायन से मन मोह लिया या यूं कहें कि बीस देशों में दीपक और अनन्या के आवाज का जादू खूब चला और लोग मंत्रमुग्ध हो गए। बिहारी कनेक्ट यूके के चेयरमैन उद्धेश्वर कुमार सिंह ने अपनी संस्था के फेसबुक पेज पर जूम के द्वारा लाइव सेशन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान दोनों लोक गायन के महारथी विविध गीतों से पारंपरिक गीत गायन से सभी ऑनलाइन सुनने वालों का दिल जीत लिया। जिसमें एक साथ पांच हजार से ज्यादा लाइव लोग जुड़े रहे और उनकी लोक संगीत में कजरी, सोहर, पारंपरिक गीत, निर्गुण, पूर्वी, छपरहिया जैसे तमाम गीतों का को मधुर स्वर में इन दोनों गायक कलाकारों ने गाया। पांच हजार से ज्यादा एक साथ लाइव लोगों का मनोरंजन करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। गौरतलब है कि यह कार्यक्रम कोरोना योद्धाओं को समर्पित था, जो इस समय कठिन स्थिति में अपने प्राणों को संकट में डालकर लोगों की रक्षा कर रहे हैं। इस जागरूक अभियान ऑनलाइन लोक संगीत समारोह के कार्यक्रम में दोनों लोक गायक के देश प्रेम गीतों की भी झलकी देखने को मिली। बिहारी कनेक्ट के संस्थान के सभी पदाधिकारियों ने दीपक त्रिपाठी और अनन्या सिंह का भूरि भूरि प्रशंसा की। ऑनलाइन देख रहे हुए सभी का दीपक त्रिपाठी और अनन्या सिंह ने तहेदिल से आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।