Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

राकेश मिश्रा ने रचा इतिहास, तेरी शादी मेरी शादी गाने को मिला 10 घंटे में एक मिलियन व्यूज

AddThis Website Tools

भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी स्टार व पॉपुलर सिंगर राकेश मिश्रा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। उनके सुमधुर आवाज में गाया हुआ ऑडियो सांग तेरी शादी मेरी शादी महज 10 घंटे में ही 1 मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर पार कर गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया यह गाना संगीत प्रेमियों के बीच में काफी वायरल हो गया है और लोग मंत्रमुग्ध होकर यह गाना ख़ूब सुन रहे हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत ऑडियो सांग तेरी शादी मेरी शादी वाकई काफी अच्छा गाना है। इस गाने का अभी सिर्फ ऑडियो ही रिलीज हुआ है, जिससे भरपूर प्यार आशीर्वाद मिल रहा है। ऑडियो सांग तेरी शादी मेरी शादी को राकेश मिश्रा के मधुर स्वर के साथ स्वर मिलाई हैं सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने। गीतकार अजय बचन के लिखे इस गीत को संगीत से सजाया है संगीतकार अंजनी सिंह आरा ने। तबला प्ले अंजनी सिंह ने किया है। रिकॉर्डिंग अनिल यादव कालिका स्टूडियो में किया गया है। कांसेप्ट डिजाइन शशांक मिश्रा, परिकल्पना मनीष उपाध्याय ने किया है। सहयोग अखिलेश जी का, विशेष आभार विक्की पाठक, मंगल बाबा सलेमपुर का है। आशीर्वाद माता पिता एवं समस्त भोजपुरिया समाज का मिला है। इस गाने को मिल रहे पॉपुलैरिटी से खुश होकर राकेश मिश्रा ने सभी भोजपुरिया समाज को तहेदिल से धन्यवाद दिया है और ऐसे ही हमेशा अपना भरपूर प्यार आशीर्वाद देते रहने की कामना किया है।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version