Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

समर सिंह और रितिका शर्मा स्‍टारर भोजपुरी फिल्म ‘एगो अनाड़ी एगो खिलाड़ी’ की शूटिंग शुरू

समर सिंह और रितिका शर्मा स्_टारर भोजपुरी फिल्म ‘एगो अनाड़ी एगो खिलाड़ी’ की शूटिंग  शुरू (1)
AddThis Website Tools

भोजपुरी के चर्चित सिंगर – एक्‍टर समर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘एगो अनाड़ी एगो खिलाड़ी’ की शूटिंग आज से शुरू हो गई है। इस फिल्‍म की शूटिंग मुंबई के पनवेल में हो रही है, जहां समर सिंह सेट पर पूरे रौ में नजर आये। इस फिल्‍म में उनके अपोजिट रितिका शर्मा हैं। रितिका, समर सिंह के साथ पहली फिल्‍म कर रही हैं। फिल्‍म के निर्माता राजेश गुप्‍ता और निर्देशक प्रवीण कुमार गुदरी हैं। फिल्‍म का जोनर फैमली कॉमेडी वाला है।

समर सिंह और रितिका शर्मा स्_टारर भोजपुरी फिल्म ‘एगो अनाड़ी एगो खिलाड़ी’ की शूटिंग  शुरू (1)

फिल्‍म को लेकर समर सिंह ने बताया कि फिल्म ‘एगो अनाड़ी एगो खिलाड़ी’ शानदार फिल्‍म है। मैं इस फिल्‍म को कर रहा हूं, क्‍योंकि इसकी पटकथा और संवाद मुझे नरेशन के वक्‍त ही पसंद आ गई थी। प्रवीण कुमार गुदरी फिल्‍म को डायरेक्‍ट कर रहे हैं। वे इंडस्‍ट्री के ऐसे निर्देशक हैं, जो भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस का नब्‍ज जानते और समझते हैं। उनके साथ काम करने में हमें मजा आ रहा है। उम्‍मीद है यह फिल्‍म दर्शकों को भी पसंद आयेगी। इस फिल्‍म में मेरी फीमेल लीड रितिका शर्मा हैं। उनके साथ पहले दिन काम करने के बाद लगा कि हमारे आगे अच्‍छी बनने वाली है। वे मुझे प्रतिभाशाली कलाकार लगीं। दर्शकों को हमारी जोड़ी खूब भाने वाली है।

समर सिंह और रितिका शर्मा स्_टारर भोजपुरी फिल्म ‘एगो अनाड़ी एगो खिलाड़ी’ की शूटिंग  शुरू (1)

वहीं, रितिका शर्मा ने भी फिल्‍म को लेकर अपने एक्‍साइटमेंट का इजहार किया और कहा कि समर सिंह के बारे खूब सुना था। अब उनके साथ काम कर रही हूं। मैं अपनी तरफ से शत प्रतिशत योगदान फिल्‍म को देना चाहूंगी और इसके लिए मैं कोशिश भी कर रही हूं। मेरे लिए अभिनय एक साधना है। मैं फिल्‍म में उसी को जीने की कोशिश करूंगी। बांकी जनता जनार्दन पर निर्भर करता है कि उन्‍हें मैं कितनी पसंद आयी।

बता दें कि फिल्म ‘एगो अनाड़ी एगो खिलाड़ी’ में समर सिंह और रितिका शर्मा के साथ प्रज्ञा तिवारी,उमाकांत राय, जयतोष मिश्रा, सलोनी विष्‍ट, प्रकाश जैश, जीतू शुकला और अनुषा  शर्मा भी मुख्‍य भूमिका में होंगी। फिल्‍म के सह निर्माता उमाकांत राय और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी नागेंद्र कुमार हैं।  

AddThis Website Tools
Exit mobile version