Home BHOJPURI भोजपुरी फिल्‍म ‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ को मिला U सर्टिफिकेट, जल्द होगी रिलीज

भोजपुरी फिल्‍म ‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ को मिला U सर्टिफिकेट, जल्द होगी रिलीज

by Team MMetro

श्री सदगुरू इंटरटेंमेंट हाउस के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्‍म ‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद खुशी की बात है कि इस फ़िल्म को U सर्टिफिकेट मिला है और अब यह फ़िल्म रिलीज को भी लगभग तैयार है। ये कहना है फ़िल्म के निर्माता अरुण कुमार दुबे का। अरुण कुमार दुबे ने बताया कि फिल्‍म ‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ बेहद पारिवारिक फिल्‍म है, जिसे हमने बेहद भव्यता के साथ बनाया है। यह फ़िल्म खास कर महिला दर्शकों को खूब भाने वाली है। फ़िल्म की पटकथा से लेकर गीत – संगीत तक लाजवाब हैं। फ़िल्म का ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है। फिल्‍म पर हमने काफी मेहनत की है। इसलिए उम्‍मीद है‍ कि फिल्‍म भी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।

फिल्‍म में प्रेम सिंह, गुंजन पंत, विमल पांडेय, पल्‍लवी कुलकर्णी, दीपक सिन्‍हा, विनोद मिश्रा, जे पी सिंह, अरूण कुमार दुबे, सुनील दत्त पांडेय, जे के चौहान, साहब लालधारी, पूनम राय, रवीना सिंह, चंद्र मुखी आदि मुख्‍य भूमिका में हैं।फ़िल्म के निर्देशक राम जे पटेल हैं। फिल्‍म के म्‍यूजिक डायरेक्‍टर सावन कुमार हैं ,लिरिक्‍स प्‍यारेलाल यादव, शेखर मधुर, विनय निर्मल और पिंटू गिरि का है। डीओपी सम्राट सिंह, लेखक समशीर सेन और कोरियोग्राफर अशोक हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्‍म की शूटिंग महाराजगंज, यूपी के खूबसूरत लोकेशन पर हुई है।

फिल्म अजनबी के निर्माता अरुण कुमार दूबे और मनीषा सिंह हैं। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म ‘अजनबी’ की डबिंग भी पूरी हो गयी, जिसे अब सेंसर बोर्ड के पास भेजा जाएगा। इस फिल्म में राउडी हीरो प्रेम सिंह और भोजपुरी डॉल गुंजन पंत की रोमंटिक जोड़ी को रीपीट किया गया है, जिसका ट्रेलर भी जल्द आएगा । उम्मीद है कि इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिलेगा

Related Videos

%d bloggers like this: