Home BHOJPURI मुंबई और गुजरात के दर्शकों को पसंद आयी भोजपुरी फिल्‍म ‘टीनएजर लव स्टोरी’

मुंबई और गुजरात के दर्शकों को पसंद आयी भोजपुरी फिल्‍म ‘टीनएजर लव स्टोरी’

by Team MMetro
मुंबई और गुजरात के दर्शकों को पसंद आयी भोजपुरी फिल्‍म 'टीनएजर लव स्टोरी'

भरत गांधी और जोया खान स्‍टारर भोजपुरी फिल्‍म ‘टीनएजर लव स्टोरी’ आज रिलीज हो चुकी है। यह फिल्‍म आज मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। भोजपुरी की यह फिल्‍म की पहली ऐसी फिल्‍म है, जो मुंबई में चार – चार मल्‍टीप्‍लेक्‍स में रिलीज हुई है। मल्‍टीप्‍लेक्‍स के दर्शकों को भी यह फिल्‍म रास आ रही है। दर्शकों को भरत गांधी और जोया खान की अदाकारी भी खूब पसंद आयी है।

फिल्‍म देखकर निकले दर्शकों ने कहा कि भोजपुरी फिल्‍मों का स्‍तर काफी बढ़ा है। अगर इस लेवल की फिल्‍में भोजपुरी में बनने लगेगी, तो भोजपुरी के लिए और अच्‍छा होगा। फिल्‍म की कहानी दमदार है। सभी कलाकारों ने अभिनय शानदार किये हैं। गाने और संवाद दिल को छू लेने वाले हैं। स्‍क्रीनप्‍ले बोर नहीं करती है। सहजता और सरलता से यह फिल्‍म अपनी कहानी कहने में सफल रही है। यह फिल्‍म जो भी देखेगा, उसे पसंद भी आयेगी और उन्‍हें विश्‍वास नहीं होगा कि भोजपुरी में भी ऐसी फिल्‍में बन सकती है। वहीं, फिल्‍म की ओपनिंग पर खुशी जाहिर करते हुए पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने बताया कि फिल्‍म को मिले इस रेस्‍पांस के पीछे फिल्म के निर्माता प्रगति धीरज सिन्हा एवं निर्देशक ब्रजभूषण के अथक प्रयास और दर्शकों के स्नेह, प्यार  और आशीर्वाद  का परिणाम है।  

सिद्धि विनायक आर्टिस्टिक इमेजिनेशन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘टीनएजर लव स्टोरी’ के निर्माता प्रगति धीरज सिन्‍हा और निर्देशक ब्रज भूषण हैं। फिल्‍म में भरत गांधी, जोया खान, संजय पांडेय, माया यादव, अनूप अरोड़ा, पुष्‍पा वर्मा, प्रेमा किरण, अयाज खान, राजेश गुप्‍ता, गोपाल गुप्ता में साथ मृदुल शरण, के के गोस्वामी, कमाल सौरभ और रेखा शर्मा भी मुख्‍य भूमिका हैं। आदित्य मोहन का गेस्ट एपियरेंस फ़िल्म में नज़र आयेगा। पीआरओ संजय भूषण पटियाला है। गीतकार – संगीतकार विनय बिहारी हैं। सिनेमेटोग्राफर त्रिलोकी चौधरी हैं। कला अंजनी तिवारी का है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: