Home BHOJPURI पवन सिंह, स्मृति सिन्हा का सैड सांग ‘बेवफाई के आँसू’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, दिखा मोहब्बत का दर्द

पवन सिंह, स्मृति सिन्हा का सैड सांग ‘बेवफाई के आँसू’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज, दिखा मोहब्बत का दर्द

by team metro

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपनी खास शैली की गायकी से करोड़ो दिलों को धड़काते हैं और दीवाना बना देते हैं। उनके सैड सांग को भी ऑडियंस हाथों हाथ लेती है। ऐसे में  पवन सिंह का नया सैड सांग आ चुका है। जिसके वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा दिख रही हैं। यह वीडियो सांग फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह वीडियो सांग पवन सिंह और स्मृति सिन्हा पर फिल्माया गया है। इसका फिल्मांकन लंदन में इनडोर और आउटडोर में रमणीय लोकेशन पर किया गया है। इस गाने को सैड मूड में पवन सिंह ने गाया है। गाने का गीत-संगीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाया गया है। गाने का बोल है – ‘बेवफाई के आँसू तोहके दिहनी सनम, खुद के नजर में अब तs गिर गइल बानी हम…’ इस गाने के वीडियो में पवन सिंह रूठी हुई पत्नी बनी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा को मनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे अपनी गलती का एहसास कर रहे हैं और खता कबूल कर रहे हैं। इस गाने में उनकी जोड़ी खूब जम रही है। यह गाना देखने और सुनने में सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है।

  पवन सिंह और स्मृति सिन्हा के शानदार अभिनय से सजा यह गाना हर किसी का मन मोह रहा है। इस सांग के गीतकार और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं, जो इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं। जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एवं यशी फिल्म्स कृत फिल्म बेवफा सनम के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं। यह पूरी फ़िल्म जिओ स्टूडियो पर एकदम फ्री में आप देख सकते है। इस फ़िल्म का म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के पास है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: