Home BHOJPURI पवन सिंह का रोमांटिक सांग ‘धन मन भावे ला’ हुआ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज, स्मृति सिन्हा ने ढा दिया कयामत

पवन सिंह का रोमांटिक सांग ‘धन मन भावे ला’ हुआ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज, स्मृति सिन्हा ने ढा दिया कयामत

by team metro

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का इन दिनों एक से बढ़कर गाने आ रहे हैं, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। उनके करोड़ो की तादाद में फैंस  फुल इंटरटेन करते हैं। ऐसे में पवन सिंह का बहुत रोमांटिक सांग ‘धन मन भावे ला’ फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
पवन सिंह का गाया हुआ यह गाना बहुत रोमांटिक बनाया गया है। पवन सिंह अपनी प्रियतमा बनी एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के साथ जबरदस्त डांस मूमेंट करके अपने फैंस व ऑडियंस का मन मोह रहे हैं। गाने का फिल्मांकन लंदन के बहुत ही मनोरम स्थल पर किया गया है। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि पवन सिंह हैंडसम लुक में कहीं से आ रहे हैं, उन्हें देखते ही रोमांटिक ठुमका लगाते हुए एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा रिझाने की कोशिश करती हैं। वे कहती हैं कि ‘एजी देसे विदेसे घुमला, दुनियां के हर छोर… हर तरह के लईकी देखला, सांवर चाहे गोर… हेने डाला तनि नजरवा.. तो पवन सिंह जवाब देते हुए कहते हैं कि ‘हे धन मन भवेला सिंगरवा, जान मारे आँखि के कजरवा…’ इसके वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा का लुक बहुत ही अट्रैक्टिव लग रहा है। गाने का गीत-संगीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाया गया है। इस गाने में उनकी जोड़ी खूब जम रही है।

पवन सिंह और स्मृति सिन्हा पर फिल्माया गया रोमांटिक सांग ‘धन मन भावे ला’ भोजपुरी फिल्म ‘बेवफा सनम’ का है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। इसके गीतकार छोटू यादव व संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं, जो इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं।
जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एवं यशी फिल्म्स कृत फिल्म बेवफा सनम के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं। यह पूरी फ़िल्म जिओ स्टूडियो पर एकदम फ्री में आप देख सकते है। इस फ़िल्म का म्यूजिक राइट वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के पास है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: