Home BHOJPURI ट्रेंडिंग डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया बने एवेरेस्ट भोजपुरी के प्रोजेक्ट हेड

ट्रेंडिंग डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया बने एवेरेस्ट भोजपुरी के प्रोजेक्ट हेड

by team metro

भोजपुरी सिने इंडस्ट्री में बिग लेबल पर म्यूजिक के क्षेत्र में एवेरेस्ट एंटरटेनमेंट प्रस्तुत ‘एवेरेस्ट भोजपुरी’ म्यूजिक कंपनी धमाकेदार एंट्री कर रही है। जिसके लिए ट्रेंडिंग डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया को प्रोजेक्ट हेड बनाया गया है। इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर वे तन मन से दिन रात एक करके एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में एवेरेस्ट भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से जल्द ही रिलीज होने वाले कई की शूटिंग जीतू भोजपुरिया के निर्देशन में पूरी कर लिया गया है।

गौरतलब है कि भोजपुरी संगीत जगत में डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया पिछले कई सालों से कई हिट और ट्रेंडिंग गाने देकर ट्रेंडिंग डायरेक्टर का खिताब हासिल कर चुके हैं। उनके द्वारा डायरेक्ट किये गये गाने आडियंस को खूब पसंद आते हैं, जिससे देखते ही देखते गाने वायरल होने के साथ ही साथ ट्रेंडिंग में भी आ जाते हैं। भोजपुरी संगीत जगत में जीतू भोजपुरिया हर स्टार के चहेते हैं। ऐसे में  एवेरेस्ट भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के लिए भी बिग लेबल पर जल्द ही कई धमाकेदार गाने लेकर आ रहे हैं। उन गानों की शूटिंग बिग लेबल काफी खर्च के साथ मढ़ आइलैंड के अलग अलग स्टूडियो में की गई है। उन गानों में भोजपुरी सिनेमा के कई स्टार सिंगर एक्टर, एक्ट्रेस नजर आने वाले हैं। अब तक जितना गाना शूट किया गया है, उन गानों में स्टार सिंगर एक्टर टुनटुन यादव, सुपरस्टार एक्ट्रेस शुभी शर्मा, एक्ट्रेस प्राची सिंह, अंकिता पांडेय, दिव्या यादव, शिल्पी राघवानी, सुनील धारिया, अंकित मिश्रा, राज यादव आदि नजर आने वाले हैं। बाकी के शूटिंग होने वाले गानों में और भी कई स्टार एक्टर व एक्ट्रेस नजर आने वाले हैं।

बता दें कि एवेरेस्ट भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज होने वाले गानों को अपनी मधुर आवाज में टुनटुन यादव और पॉपुलर सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। इसके गीतकार व संगीतकार आजाद सिंह हैं। डायरेक्टर जीतू भोजपुरिया हैं। कोरियोग्राफर प्रवीण शेलार, एडीटर प्रशांत के सिंह, डीओपी प्रतीक पाठक हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: