Home BHOJPURI महापर्व छठ की महिमा को दिखाती भोजपुरी फिल्म छठ के बरतिया का ट्रेलर को एक दिन में मिले 1 मिलियन व्यूज

महापर्व छठ की महिमा को दिखाती भोजपुरी फिल्म छठ के बरतिया का ट्रेलर को एक दिन में मिले 1 मिलियन व्यूज

by team metro

एआरके वर्कस चैनल रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म छठ के बरतिया का बेहतरीनट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज होने के बाद से सोशल मीडिया में धमाल मचा रहा है। ट्रेलर को रिलीज हुई महज एक ही दिन हुआ है और इसे दर्शकों ने सर आंखों पर बैठा लिया है जी हां ट्रेलर को एक दिन में एक मिलियन से ज्यादा व्यूज और 9 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वही ट्रेलर दर्शकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। छठ के बरतिया के ट्रेलर की चर्चा हर तरफ हो रही है। क्योंकि इसमें सभी कलाकारों ने अपना 100 परसेंट दिया है। जो कि ट्रेलर में नजर आ रहा है।
फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक नई नव विवाहिता नारी को अपने पति से ससुराल में जितना प्यार मिलता है, उससे कहीं ज्यादा ससुराल के घरवालों का अत्याचार सहन करना पड़ता है। नवविवाहिता के क़िरदार में स्मृति सिन्हा को जब-जब अधिक कष्ट मिलता है, तब तब छठ माता किसी न किसी भेष में उसकी सहायता करती हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक वक़्त ऐसा भी आता है जब छठ माता की परम भक्त स्मृति सिन्हा जिंदगी और मौत से जूझ रही है तब जीवनदान देने के लिए छठी मइया खुद यमराज और भगवान से भीड़ जाती हैं। कुल मिलाकर फिल्म की कहानी छठी मइया के महिमा से परिपूर्ण है।
लिंकः https://youtu.be/XWbkFOKRgYk
फिल्म का यह ट्रेलर देखने के बाद छठ माता के भक्तों की श्रद्धा और बढ़ जाती है। फिल्म के कलाकारों की बात की जाए तो स्मृति सिन्हा ने शादी से पहले और शादी के बाद नवविवाहिता का रोल दिल से निभाया है। छठी मइया के भिन्न-भिन्न किरदार में माही श्रीवास्तव खूब जँची हैं। पति के किरदार में अंशुमान मिश्रा, ससुराल के घर वालों के किरदार में समर्थ चतुर्वेदी और रितु पांडेय आदि सभी कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है, जोकि सजीव लग रहा है। जब फिल्म का ट्रेलर इतना दिल को छू लेने वाला है तो पूरी फिल्म कितनी मर्मस्पर्शी होगी।
फिल्म का ट्रेलर अपने आप मे बहुत ही शानदार तरीके से काटा गया है। इस ट्रेलर को फैंस वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल चैनल पर जाकर देख रहे हैं। इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश से लेकर मुंबई में की गई है। वही फिल्म 10 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि ये छठ के बरतिया छठी मईया के ऊपर बनने जा रही है, जिसमें आपको छठ के व्रत की महिमा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी। ये कहानी पृरी तरह से धार्मिक परिवेश में बनाई गई है। इस व्रत को करने के लिए लोगों विदेश से भी देश में आते हैं। ये फिल्म दर्शकों को सिनेमा हॉल में आने को मजबूर कर देंगी। क्योंकि इसकी कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी।

फिल्म के निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव और निवेदिता कुमार हैं, वही इसके निर्देशक कन्हैया एस विश्वकर्मा, कॉन्सेप्ट व प्रोजेक्ट डिजाइनर देव पाण्डेय ने किया है। फिल्म का प्रचार प्रसार ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव कर रहे हैं। फिल्म में स्मृति सिन्हा, अंशुमन मिश्रा, माही श्रीवास्तव, समर्थ चतुर्वेदी, रितु पाण्डेय प्रतिभा साहु, शुभकिशन शुक्ला, अनामिका तिवारी, अंजली तिवारी, अशोक गुप्ता सहित कई कलाकार हैं।
फिल्म के डीओपी जगविंदर सिंह हुंदल (जग्गी पाजी), लेखक सभा वर्मा, संकलन गुरजंट सिंह,, संगीत साजन मिश्रा, गीत प्यारे लाल यादव (कवि जी), सभा वर्मा, शेखर मधुर, नृत्य सोनू प्रीतम, कला राम बाबू ठाकुर, पार्श्व संगीत राजेश प्रसाद, मारधाड़ दिनेश यादव, साउंड मिक्सिंग कृष्णा कुमार विश्वकर्मा, मुख्य सहायक निर्देशक राम कनोजिया, कुलदीप मिश्रा, निर्माण प्रबंधक मनोज पाण्डेय, विवेक जैसवाल, पोस्ट प्रोडक्शन 3 स्टूडियो डी आई मनिंदर सिंह (बंटी), प्रोमो विकास पवार, वी एफ एक्स रितेश दफ्तरी है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: