Home BHOJPURI काजल त्रिपाठी और अंजली यादव का लोकगीत ‘ओठलाली गलिया में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

काजल त्रिपाठी और अंजली यादव का लोकगीत ‘ओठलाली गलिया में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

by team metro

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से भोजपुरी सिंगर अंजली यादव और एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी का नया भोजपुरी लोकगीत ‘ओठलाली गलिया में’ रिलीज किया गया है।
भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सनसनी फैला रही एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वह नये नये गानों में अपनी अदाओं से बिजली गिराती रहती हैं। वहीं लोकप्रिय गायिका अंजली यादव की मधुर आवाज का हर कोई कायल हो रहा है। ऐसे में काजल त्रिपाठी और अंजली यादव की जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘ओठलाली गलिया में’ ऑडियंस के बीच रिलीज किया गया है। यह प्यारा लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। यह गाना हसबैंड और वाइफ के बीच नोकझोंक पर आधारित है, जिसमें पति चोरी चोरी किसी और लड़की से आशिकी कर रहा है। इस बात का पता काजल त्रिपाठी को चल जाता है और वह अपने पति से तरह तरह के सवाल पूछती है, जिसका जवाब देने में उसके पति लाचार हो जाता है। इस गाने में काजल त्रिपाठी अपने पति से सवाल पूछती है कि…
‘कबो जाला आरा अ कबो बलिया में, केकर लगल ओठलाली गलिया में, अरे आईल बा बदलाव तोहार चलिया में, केकर लगल ओठलाली गलिया में, केकर लगल ओठलाली गलिया में…’

इस गाने में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी पिंक कलर की साड़ी पहने बला की खूबसूरत लग रही है तो वहीं कमरतोड़ डांस करके कयामत ढा रही हैं। उनके हसबैंड रोल में एक्टर भी गजब का जोड़ मिला रहा है, जिससे यह वीडियो काफी मजेदार बन गया है। यह वीडियो सांग देखने और सुनने में बहुत ही मस्त लग रहा है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘ओठलाली गलिया में’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर अंजली यादव ने मधुर आवाज में गाया है। वहीं इसके वीडियो में काजल त्रिपाठी गजब का डांस करके मन मोह लिया है। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: