Home BHOJPURI काजल त्रिपाठी और सृष्टी भारती का भोजपुरी गाना पहिले से पटल बानी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

काजल त्रिपाठी और सृष्टी भारती का भोजपुरी गाना पहिले से पटल बानी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

by team metro

भोजपुरी संगीत जगत में शानदार अदाकारी से सनसनीखेज बनी अदाकारा काजल त्रिपाठी अपनी मनमोहक अदा से सबको रिझा रही हैं और अपने हुश्न का जादू सब पर चला रही हैं। वहीं पॉपुलर सिंगर सृष्टी भारती अपनी सुरीली आवाज से सभी श्रोताओं पर मधुर तान से अपना मुरीद बना लेती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी और सिंगर सृष्टी भारती की हिट जोड़ी में नया भोजपुरी लोकगीत ‘पहिले से पटल बानी’ आडियंस के बीच आया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को संगीतप्रेमी खूब पसंद कर रहें हैं।
इसके लोकगीत के वीडियो में दिखाया गया है कि अदाकारा काजल त्रिपाठी पिंक कलर की कलरफुल चोली और व्हाईट लहँगा पहने कहीं जा रही हैं। उसकी खूबसूरती देखकर एक्टर विकाश यादव मोहित हो जाता है और उससे आशिकी करना चाहता है। इस पर काजल उससे समझाते हुए कहती है कि…
‘पीछे पीछे घूमल हमरा छोड़ द, मन में जवन आस बा ऊ तोड़ द, एगो छोरा के कोरा सटल बानी हो, सटल बानी हो, बाबू पहिले से हम, बाबू पहिले से हम त पटल बानी हो, बाबू पहिले से हम त पटल बानी हो…’

इस गाने को लेकर एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘होली के बाद मस्ती से भरपूर यह सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से आया है। जिसे देखकर हर कोई इंज्वॉय कर रहा है। यह सांग देखकर मुझे बहुत खुशी हुई है, क्योंकि इस गाने में मुझे परफार्मेंस करने में बहुत मजा आया था। इस गाने की शूटिंग करने में एक अलग ही अनुभव मिला है। इतना शानदार सांग की मेकिंग करने के लिए रत्नाकर सर को बहुत बहुत धन्यवाद। इस गाने को बहुत ज्यादा प्यार आशीर्वाद मिल रहा है, इसके लिए सभी ऑडियंस को भी दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना ‘पहिले से पटल बानी’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को सिंगर सृष्टी भारती ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने लाजवाब डांस का तड़का लगाया है। एक तरफा प्रेमी की भूमिका में एक्टर विकाश यादव ने शानदार अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है और संगीतकार विक्की वॉक्स ने म्यूजिक दिया है। डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, पीआरओ ब्रजेश मेहर, डीओपी राहुल यादव तथा कोरियोग्राफर अनिल एडी हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Related Videos

Leave a Comment