Home BHOJPURI चांदनी सिंह का जलवा ही जलवा, मिला सौ मिलियन का प्यार

चांदनी सिंह का जलवा ही जलवा, मिला सौ मिलियन का प्यार

by Team MMetro

करोड़ों दिलों की धड़कन यूट्यूब स्टार चांदनी सिंह का जलवा कायम है या यूं कहें कि चांदनी सिंह का जलवा ही जलवा है। जी हां, ब्लॉकबस्टर सुपरहिट भोजपुरी फिल्म क्रेक फाइटर का सुपरहिट गाना सड़ियां जब हम पहिरी को सौ मिलियन से अधिक व्यूज यूट्यूब पर मिले हैं। यानि कि चांदनी सिंह को सौ मिलियन का प्यार इस गाने से मिला है। उनके गानों के वीडियो का उनके फैंस और संगीत प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। जब भी उनका कोई वीडियो सांग रिलीज होता है, चाहे वह फिल्म का हो या म्यूजिक वीडियो एल्बम का हो, दर्शक खूब आनंदित होते हैं और अपना ढेर सारा प्यार देते हैं। ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म क्रेक फाईटर में पवन सिंह के साथ चांदनी सिंह के किरदार को काफी सराहा गया। इस फिल्म का यह गाना भी सुपरहिट साबित हुआ है और यह गाना काफी वायरल हुआ है। इस गाने में चांदनी सिंह का सोलो परफॉर्मेंस काफी पॉपुलर भी हुआ है। इतना सारा प्यार आशीर्वाद मिलने पर चांदनी सिंह ने सभी चाहने वालों व संगीत प्रेमियों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है ऐसे ही अपना प्यार दुलार बनाए रखने की उन्होंने कामना किया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों चांदनी सिंह का जन्मदिन था। लॉक डाउन के दौरान कोई सेलिब्रेशन नहीं किया गया था। उनके सगे संबंधी व करीबी मित्रों के साथ-साथ उनके फैंस ने फोन पर कॉल व मैसेज करके जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर लोगों ने बधाई व शुभकामना का संदेश व वीडियो पोस्ट किया। जन्मदिन की बधाई व शुभकामना देने वाले सभी को चांदनी सिंह ने तहेदिल से धन्यवाद दिया।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: