Home BHOJPURI ताबड़तोड़ फिल्में साइन कर रहे हैं भोजपुरी सिंगर एक्‍टर नागेंद्र उजाला

ताबड़तोड़ फिल्में साइन कर रहे हैं भोजपुरी सिंगर एक्‍टर नागेंद्र उजाला

by Team MMetro
ताबड़तोड़ फिल्में साइन कर रहे हैं भोजपुरी सिंगर एक्‍टर नागेंद्र उजाला

तीन फिल्‍में रिलीज को तैयार, 4 अन्‍य की साइन
मुंबई।
कोविड 19 महामारी के देश के अनलॉक होने के क्रम में भोजपुरी सिंगर एक्‍टर नागेंद्र उजाला की एक नहीं 3 -3 फिल्‍में रिलीज पर हैं, जबकि उन्‍होंने 4 अन्‍य फिल्‍मों को साइन भी किया है। इसकी जानकारी उनके पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने दी। उन्‍होंने बताया कि नागेंद्र उजाला की जो फिल्‍म रिलीज हो रही हैं, वे फिल्‍में हैं – ‘तोहरा अँखिया के काजल हमार जान ले गईल’, ‘महिमा छठी माई के’ और ‘बिन्दिया तोहरे नाम के’, जबकि उन्‍होंने द्वारा साइन 4 नई फिल्‍में हैं – ‘बगल वाली जान मारेली’, ‘काला तिल पर दिल आ गईल’, ‘चम्पारण सत्याग्रह आंदोलन’ और ‘मेहदी लगाऊं किस नाम की’।

आपको बता दें कि नागेंद्र उजाला बिहार से आते हैं। उन्‍होंने अब तक भोजपुरी में कई हिट अलबम दिये हैं, जिनमें ‘अँखिया फर फर फरकता’, ‘हमरा चुड़िया पर एहो चुड़िहार बलम जी के नाम लिख द’, ‘पियऊ पातर हो जईबs’, ‘जेतने दिन नियराता हो ओतने मन पगलाता हो’, ‘चुड़िया सरापता बलमुआ कजरा सरापता’, ‘हमरो अँखिया तहरो अँखिया से कुछ कहे के चाहता’ और ‘तु हँस के देखलू ए जान दिलवा दीवाना हो गईल’ है। इनमें कई गाने कैसेट तो कई डिजिटल हिट हैं। नागेंद्र ने भोजपुरी इंडस्‍ट्री में अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है और वे आज लोगों के चेहते स्‍टार हैं।

इतना ही नहीं नागेंद्र ने सामाजिक जागरूकता के लिए भी कई अलबम बनाये, जिसकी सराहना हर जगह हुई। ‘बेटी पढ़ाई देश बढ़ाई’, ‘नान्हे उमिरिया में ना कर वियाह बाबुजी’, ‘दुल्हन ही दहेज़ है’, ‘हमे मतदान करना है’, ‘वोट देबे जांई सभे’, ‘पुकारेले गईया’ और ‘माई रे हमरो के पढ़ाऊ’ आदि प्रमुख हैं। उनकी हाल में रिलीज फिल्‍म ‘आर्मी की जंग’ है, जिसमें उनकी भूमिका को खूब सराहा गया है। उन्‍हें साऊथ अफ्रीका के युगांडा देश में अपने टीम के साथ कार्यक्रम करने का भी मौका मिल चुका है तो कई प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भी उन्‍हें सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा जिलापदधिकारीद्वारा सामाजिक कार्यों और सामाजिक गीत के लिए कई बार सम्मान पाने का गौरव है।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: