Home BHOJPURI थ्री स्टूडियो में आरजू का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू

थ्री स्टूडियो में आरजू का पोस्ट प्रोडक्शन शुरू

by Team MMetro

मुंबई। फिल्म निर्देशक राम जे पटेल के कुशल निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म आरजू की शूटिंग पूरी होने के बाद फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य थ्री स्टूडियो में शुरू कर दिया गया है। फिल्म का संकलन गुरजंट सिंह कर रहे हैं। रमेश कुमार प्रस्तुत फिल्म आरजू की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के खूबसूरत वादियों में पूरी की गई है।

केंद्रीय भूमिका में राउडी हीरो प्रेम सिंह का नया अवतार देखने को मिलेगा, उनकी नायिका तनुश्री के साथ में सागर चौधरी और आकांक्षा दुबे भी रोमांटिक भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म के निर्देशन की बागडोर राम जे पटेल ने संभाली है। उनके कुशल निर्देशन में यह फिल्म फैमिली ड्रामा से भरपूर रोमांटिक एवं रोमांस और रोमांच से भरपूर है। यह फिल्म दर्शकों का काफी इंटरटेनमेंट करने वाली है।

Aarjoo (1)

फिल्म के निर्माण रीगल फिल्म एंड म्यूजिक प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है। सह निर्माता योगेंद्र कुमार चौहान व सह निर्मात्री सीमा सिंह है। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, तनुश्री, सागर चौधरी, आकांक्षा दुबे, उमेश सिंह, जेपी सिंह, साहेब लालधारी, जे के चौहान, हैप्पी सिंह, सीमा यादव, नीलम सिंह, रागिनी राय, अंकिता पांडेय, पिंटू यादव, असलम शेख तथा मेहमान भूमिका में चांदनी सिंह हैं।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: