Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

प्रियंका सिंह की एडवांस बहुरानी का जलवा

Priyanka Singh

हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया गाना एडवांस बहुरानी का जलवा देखते ही बन रहा है। फेमस सिंगर प्रियंका सिंह की मधुर आवाज में गाया हुआ गाना एडवांस बहुरानी का वीडियो काफी पसंद किया गया जा रहा है। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

इस गाने में एडवांस बहुरानी के रूप में काफी बेहतरीन परफारमेंस प्रगति भट्ट ने किया है। यह गाना काफी अच्छे लोकेशन पर काफी रिच शूट किया गया है। यह गाना काफी मस्ती भरा है। इस गाने के वीडियो का फिल्मांकन काफी शानदार किया गया है, जिसे सिनेप्रेमियों के बीच में बड़े चाव से देखा जा रहा है। गीतकार संतोष उत्पाती के लिखे इस गीत को संगीत से सजाया है आर्य शर्मा ने। वीडियो के निर्देशक गोल्डी जायसवाल हैं। कोरियोग्राफी बॉबी जंक्शन ने किया है। कैमरामैन संतोष यादव हैं।