Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

आकाश सिंह यादव और मनोज कर रहे हैं आंख मिचौली

मुंबई। यश एंड राज बैनर के तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म आंख मिचौली की शूटिंग इन दिनों जोर शोर से उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पडरौना के आसपास ग्रामीण इलाको में की जा रही है। केंद्रीय भूमिका में सिनेस्टार आकाश सिंह यादव और मनोज द्विवेदी हैं।

वे पहली बार एक साथ रुपहले पर्दे पर धमाचौकड़ी मचाने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी दोस्ती की मिसाल देखने के साथ साथ त्याग और समर्पण की झलक भी देखने को मिलेगी। यह फिल्म मनोरंजन के साथ साथ दर्शकों में संदेश का संचार भी करने वाली हैं।

फिल्म के निर्माता राकेश कुमार सिंह द्वारा बड़े पैमाने पर बनाई जा रही इस फिल्म के निर्देशक एनआर घिमरे हैं। फ़िल्म की शूटिंग में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। फिल्म की शूटिंग जहां भी होती है, हजारों की भीड़ शूटिंग देखने पहुंच जाती है। भारी भीड़ के बीच में शूटिंग करना काफी आनंदित कर देना वाला माहौल है।

इस फिल्म में मुख्य कलाकार आकाश सिंह यादव, मनोज द्विवेदी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, संजय गुप्ता, तबस्सुम, अंजलि बनर्जी, त्रिशा खान, नेहा दास, समर्थ चतुर्वेदी, बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा, माया यादव, आशुतोष गुप्ता, पायल मिश्रा, शेषनाथ वर्मा, श्याम सुंदर तिवारी हैं।