Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

हिन्दी फिल्म-‘अम्बू’ के लिए संगीतकार अमरेश शाहाबादी अनुबंधित

मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित निर्माता निर्देशक अम्बेश यादव की नवीनतम हिन्दी फिल्म-‘अम्बू’ बहुत जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। इस फिल्म के लिए बतौर संगीतकार अमरेश शाहाबादी को अनुबंधित किया जा चुका है। इस फिल्म के गीतकार आतिश जौनपुरी, रुस्तम घायल और नज़र महौरसवी, कैमरामैन शिवा चौधरी, लेखक विंध्या शुक्ला कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह और सह निर्माता द्वय जसवंत विश्वकर्मा व प्रवेश मंडल हैं। यहाँ उल्लेखनीय है कि फिल्म निर्माता निर्देशक अम्बेश यादव ने 2010 में पहली फ़िल्म ‘काली दुल्हन’ बनाई जो दहेज प्रथा प्रथा पर आधारित थी।

उसके बाद 2016 में जाति प्रथा पर आधारित सामाजिक फ़िल्म ‘गंगेश्वरी’ बनाई जो खूब सराही गयी। अब उनकी तीसरी हिंदी फिल्म ‘अम्बू’ में एक दिव्यांग के जीवन संघर्ष का मार्मिक चित्रण होगा। इस फ़िल्म में कुणाल सिंह, अनूप अरोड़ा, रमेश गोयल, अजित यादव, अभय यादव, हौसला यादव व अमित पाठक के अलावा बॉलीवुड के नामचीन कलाकार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नज़र आयेंगे।