Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

अमित शुक्ला का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

मुंबई। अभिनय के हरफन में माहिर अमित शुक्ला का जन्मदिन में धूमधाम से मनाया गया। टीवी जगत से फिल्म जगत में पदार्पण करने वाले परिपक्व अभिनेता अमित शुक्ला के जन्मदिन पर उन्हें बधाई व शुभकामना देने वालों का दिन-रात तांता लगा रहा।

Amit Shukla - Birthday

उनके फैंस, उनके चाहने वाले, उनके इष्ट मित्र, उनके सगे संबंधियों ने फोन पर कॉल या मैसेज करके तथा फैंस के चाहने वालों ने सोशल मीडिया मेसेंजर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि कई सोशल साइट पर बर्थडे विश किया और ब्लेसिंग किया। जन्मदिन की बधाई व शुभकामना देने वाले सभी महानुभावों का अमित शुक्ला ने तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि अमित शुक्ला ने हिंदी की कई बड़ी फिल्मों में अपने का अभिनय का जलवा बिखेरा है। टीवी जगत में भी उन्होंने काफी वर्क किया है। छोटे पर्दे पर पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में उनकी एक अलग पहचान बनी हुई है। भोजपुरी फिल्म सौगंध से उन्होंने बतौर विलेन भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा।

तब से लेकर अब तक उन्होंने बॉर्डर, क्रेक फाईटर, मैंने उनको सजन चुन लिया सहित कई बड़ी फिल्मों का मैं अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। उनकी आने वाली भोजपुरी फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है।