Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

अंकुश राजा का एक और होली स्पेशल गाना “आहि रे दिदिया” हुआ वायरल

AddThis Website Tools

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री पर होली की खुमारी सर चढ़कर बोल रही है इस वजह से एक के बाद एक नए गाने होली को लेकर रिलीज किया जा रहे हैं और उसे दर्शकों का भी खूब प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। इसमें भोजपुरी के नए ट्रेडिंग स्टार अंकुश राजा भी किसी से पीछे नहीं है अब तक उनके कई गाने रिलीज हो चुके हैं। उनके गानों की फेहरिस्त में गाना “आहि रे दिदिया” भी जुड़ गया है, जो रिलीज के साथ वायरल तो हो ही रहा है। साथ ही दर्शकों को भी खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को अंकुश राजा ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है, जिनकी आवाज की खनक से भोजपुरी संगीत प्रेमियों का रोम रोम हर्षित हो जाता है।

#Video | #Ankush Raja | आहि रे दिदिया | #Shilpi Raj | Aahi Re Didiya | Bhojpuri Holi Song 2024

गाना “आहि रे दिदिया” अन्नपूर्णा फिल्म के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है जिसको लेकर अंकुश राजा ने कहा कि होली बिना संगीत कैसे हो सकता है। इसलिए हम इस बार होली को और खास बनाने के लिए एक से बढ़कर एक गाने लेकर आ रहे हैं उसी क्रम में यह भी खाना है जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम आप सबों से आग्रह करेंगे कि आप हमारे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें। इसके साथ होली के रंग को हमारे इस गाने के साथ और रंगीन बनाएं उम्मीद करता हूं कि हमारे गाने आपकी भोजपुरी होली को यादगार बनाने के लिए सक्षम है।

गाना “आहि रे दिदिया” को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने गाया है। गीतकार अखिलेश कश्यप, दीपक मतलबी और संगीत निर्देशक आर्य शर्मा हैं। संगीतकार शुभम तिवारी हैं। वीडियो निर्देशक आशीष सत्यार्थी हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। निर्माता अखिलेश कश्यप हैं।।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version