Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

अर्जुन रामपाल ने मां की पांचवी पुण्यतिथी पर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी दिवंगत मां को समर्पित एक भावुक वीडियो के जरिए अपने प्रशंसकों और फॉलोअर्स को भावुक कर दिया। यह विडियो उन्होंने अपनी मां की पांचवी पुण्यतिथी पर शेयर की। इस वीडियो में उनकी मां से जुड़ी सारी यादें एक बार फिर से ताज़ा हो गईं। अर्जुन के भावनात्मक कैप्शन और इन तस्वीरों को देख प्रशंसकों कॉमेंट के जरिए अपने प्यार को व्यक्त किया।

वीडियो के साथ अर्जुन का कैप्शन भी उतना ही इमोशनल था। उन्होंने अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा, “आप मुझसे बहुत प्यार करती थीं। मैं आपको बहुत याद करता हूं। अब 5 साल हो गए हैं। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया उसके लिए धन्यवाद और आपने कई लोगों के दिलों को छुआ, मदद की और उन्हें ठीक किया। हर कोई आपको याद करता है मम्मा।” आई लव यू।”

हाल ही में बहुप्रशंसित फिल्म भगवंत केसरी से डेब्यू करने वाले अर्जुन रामपाल ने इस प्यार भरे पल को अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। अपनी बहुमुखी भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले अभिनेता को फिल्म में उनके किरदार के लिए अपार प्यार और प्रशंसा मिलती रही है।