Home BHOJPURI अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘ब्रह्मचारी 2’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस ने किया रिलीज

अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘ब्रह्मचारी 2’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस ने किया रिलीज

by team metro


भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और क्यूट एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘ब्रह्मचारी 2’ का ट्रेलर यूट्यूब पर आ गया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस फ़िल्म के ट्रेलर में अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित की शानदार केमिस्ट्री और जानदार परफॉर्मेंस ऑडियंस को खूब भा रहा है। रोमांस, रोमांच और एक्शन से भरपूर इस फिल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक अनिल कुमार उपाध्याय ने संभाला है, जो इस फिल्म के निर्माता भी हैं। वे कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन करके अपने कुशल निर्देशन का टैलेंट दिखा चुके हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित के बीच मजेदार और रोमांचक केमेस्ट्री और कथानक देखने को मिल रहा है, जो दर्शकों को हंसाने और गुदगुदाने का काम कर रहा है। इस फ़िल्म का गीत-संगीत भी बहुत मधुर बनाये गये हैं, जोकि कानों को बहुत अच्छा लग रहा है। बहुत ही अलग कॉन्सेप्ट पर बनाई गई इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर अरविंद अकेला कल्लू बहुत ही एक्साइटेड हैं।
उन्होंने कहा कि फ़िल्म भोजपुरी फिल्म ‘ब्रह्मचारी 2’ बहुत ही फुल इंटरटेनिंग है, इसका ट्रेलर कमर्शियल और मजेदार है। इस फ़िल्म में अनिल उपाध्याय जी के साथ काम करके बहुत मजा आया है। मेरी और ऋचा जी की जोड़ी शानदार होने वाली है, जो हर किसी को बहुत पसंद आएगी। इस फ़िल्म में मेरी भूमिका काफी अलग हटकर है। मेरी गुजारिश है कि जब भी यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो आप सभी अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जरूर जाइएगा। यह फ़िल्म फुल टू धमाल मचाने वाली है।

लिंकः https://youtu.be/RUtLtsQzww0?si=m0CrWMGVj0BG0mVw

अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित के लाजवाब अभिनय से सजी फ़िल्म ‘कलयुगी ब्रह्मचारी 2’ का ट्रेलर काफी मजेदार है। इस फ़िल्म को काशवी आर्ट्स बैनर के तले निर्मित किया गया है। फ़िल्म के प्रस्तुतकर्ता श्री राम कृष्ण उपाध्याय, श्रीमती कलावती उपाध्याय हैं। इसके निर्माता और निर्देशक अनिल कुमार उपाध्याय हैं। मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, ऋचा दीक्षित, मनोज टाइगर, सुकेश मिश्रा, राम मणि त्रिपाठी, निशा तिवारी और अन्य हैं। पीआरओ रामचंद्र यादव और ब्रजेश मेहर है। इस फ़िल्म की कहानी संजय राय ने लिखा है। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। संगीतकार साजन बी मिश्रा, गीतकार शेखर मधुर, आशुतोष तिवारी हैं। कोरियोग्राफर राम देवन, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर अमरनाथ गुप्ता, एडीटर हरिहर सिंह, काट्यूम डिजाइनर कविता सुनीता हैं। बैकग्राउण्ड म्यूजिज वैभव – राजू, विजुअल प्रमोशन अरुण डी यादव का है। 

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: