Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह स्टार गाना “पिस्टल” से हिला भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री

AddThis Website Tools

युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू और न्यू एज म्यूजिक सेंसेशन शिवानी सिंह की जोड़ी लगातार एक के बाद एक गानों में धमाल मचा रही है। इसी बीच उनका नया गाना “पिस्टल” रिलीज हुआ है। इस गाने की गूंज भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खूब सुनाई दे रही है यानी गाना लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। पिस्टल गाने को जे एम एफ भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर आज रिलीज किया गया है जिसे लोगों का खूब सारा प्यार मिलना शुरू हो गया है। इस गाने की मेकिंग बेहद खास अंदाज में की गई है, जिसमें आपको पंजाबी या हरियाणवी फील आएगी, लेकिन गाना पूरी तरह से प्योर भोजपुरी है।

#video पिस्टल #arvind akela kallu & #shivanisingh | Pistol | ft Sapna chauhan | Bhojpuri song 2024

सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने में उनके साथ सपना चौहान भी नजर आ रही है, जिनकी केमिस्ट्री धांसू है और इसलिए दर्शकों के बीच यह गाना तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वायरल गाने को लेकर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह गाना बेहद मनोरंजक है और यह सबों को पसंद आने वाली है। जे एम एफ भोजपुरी ने इस नए कांसेप्ट के साथ बनाया है और यह गाना भोजपुरी के नए समाज का प्रतिनिधित्व भी करता है। उम्मीद है लोगों को यह खूब पसंद आए और यह इस साल के चार्ट बस्टर गानों के लिस्ट में शुमार हो। इस गाने के लिए हमने काफी मेहनत की और गाना करते हुए बेहद मजा भी आया। वही मजा आपको सुनने में भी आने वाला है। अपने फैंस से मेरा यही आग्रह है कि आप इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दें और भरपूर रील बनाएं।

वही गाने को लेकर जे एम एफ भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने कहा कि “पिस्टल” मस्ती और स्वैग से भरा गाना है जो हर भोजपुरी युवाओं को पसंद आएगी। हमने नए प्रयोग के साथ इस गाने को रिलीज किया है। गाना शानदार है और अब दर्शकों की बारी है इस गाने को सुपर डुपर हिट बनाने की। आपको बता दें कि इस खूबसूरत गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी हैं और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। इस गाने के खूबसूरत वीडियो को बनाने में सपना चौहान के साथ डीजी डी एन बी , क्रिएटिव डायरेक्टर नीतिश सिंह एडिटर निंजा समेत अन्य लोगों का सहयोग है।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version