Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

अरविन्द अकेला कल्लू और निधि झा की दिलवर की मची धूम

AddThis Website Tools

दिलवर फुल मूवी को मिले 6 मिलियन से अधिक व्यूज

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के युवा दिलों की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू और करोड़ों दिलों पर राज कर रही जूलिया गर्ल निधि झा के जानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म दिलवर की यूट्यूब पर खूब धूम मची हुई है।

दिलवर फुल मूवी को अब तक 6 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुका है। दोनों स्टार कलाकार के हार्ट टचिंग इमोशनल व रोमांटिक किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है, जिससे काफी व्यूज यूट्यूब पर मिल रहा है। यह फिल्म जहां भी सिनेमा हॉल से प्रदर्शित की गई थी, सब जगह अच्छा प्रसाद मिला था। अब सब यह फिल्म दिलवर जब नव भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर फुल मूवी रिलीज की गई है तो उनके फैंस और भोजपुरी सिनेप्रेमी फिल्म देखकर काफी संख्या में फिल्म को अपना प्यार, आशीर्वाद दे रहे हैं। दिलवर फिल्म की प्रोड्यूसर चांदनी श्रीवास्तव हैं। वहीं फिल्म का डायरेक्शन सुनील मांझी ने किया है। इसके साथ ही सुनील मांझी ने कई हिंदी फिल्मों का भी डायरेक्शन किया है। दिलवर में अरविंद अकेला कल्लू और निधि झा की जोड़ी के अलावा विमल पांडेय, अंजली बनर्जी, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अनूप अरोरा, कृष्णा कुमार, महेश आचार्य, नीलम पांडेय आदि प्रमुख भूमिका में हैं।

DILWAR दिलवर - Arvind Akela Kallu, Nidhi Jha | New Bhojpuri Full Movie Dilbar Dilvar 2019
AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version