Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

अरविंद अकेला कल्लू, प्रीति शुक्ला की फिल्म ‘सॉरी यार’ का गाना ‘हनीमून वाली रात’ हुआ रिलीज राजघराना फिल्म्स भोजपुरी पर

AddThis Website Tools

अरविंद अकेला कल्लू ने कहा ‘सॉरी यार’ तो प्रीति शुक्ला ने याद दिला दी ‘हनीमून वाली रात’, रोमांटिक सांग हुआ रिलीज

भोजपुरी के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और क्यूट एक्ट्रेस प्रीति शुक्ला का एक और रोमांटिक गाना ऑडियंस के बीच आ चुका है। जिसके वीडियो में दोनों कलाकार हनीमून वाली मस्ती में खूब धमाल मचा रहे हैं। यह मस्ती से भरपूर मजेदार वीडियो सांग ‘हनीमून वाली रात’ भोजपुरी फिल्म ‘सॉरी यार’ का है। जिसे राजघराना फिल्म्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने के वीडियो में कल्लू ने फाड़ू परफॉर्मेंस करके दिल जीत लिया है, जिससे उनके फैंस का फुल इंटरटेनमेंट हो रहा है। यह वीडियो सांग दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने के वीडियो में अरविन्द अकेला कल्लू, प्रीति शुक्ला की मजेदार केमेस्ट्री दिख रही है। गाने का सीक्वेंस बहुत ही प्यारा है। इसका फिल्मांकन बहुत ही बेहतरीन किया गया है। दोनों स्टार येलो ड्रेस में कयामत ढा रहे हैं।

हनीमून वाली रात || HONEYMOON WALI RAAT | SORRY YAAR | #ArvindAkelaKallu #preetishukla #priyanka #rgf

भोजपुरी फिल्म ‘सॉरी यार’ का नया गाना ‘हनीमून वाली रात’ को अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका सिंह के मधुर स्वर में स्वरबद्ध किया गया है। गाने को अरविन्द अकेला कल्लू, प्रीति शुक्ला पर काफी साज-सज्जा के साथ बिग लेबल पर पिक्चराइज किया गया है। इस गाने गीतकार और संगीतकार छोटे बाबा ने।

उल्लेखनीय है कि रत्नाकर कुमार प्रस्तुत व राजघराना फिल्म्स प्रा.लि. एवं गोल्डन बेल मूवी मेकर बैनर के तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ‘सॉरी यार’ के निर्माता आदित्य कुमार झा, रणधीर कुमार हैं। को-प्रोड्यूसर पदम सिंह व प्रभु देव हैं। फ़िल्म में कुशल निर्देशन की बागडोर संभाला है निर्देशक नीरज रणधीर ने। फ़िल्म के लेखक प्रवीण चन्द्र व सागर झा हैं। डीओपी जगमिंदर हुंडल हैं। एडिटर संतोष हरवड़े, कोरियोग्राफर मनोज गुप्ता, दिव्या मिश्रा, प्रवीण शेलार, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर सिकंदर, प्रोडक्शन हेड अखिलेश राय हैं। पोस्ट प्रोडक्शन रिफ्लेक्शन पिक्चर स्टूडियो व 3 स्टूडियो में किया गया है। बैकग्राउंड म्यूजिक राजा यादव ने दिया है। ड्रेस डिजाइनर विद्या-विष्णु हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, प्रीति शुक्ला, समर्थ चतुर्वेदी, श्रद्धा नवल, पदम सिंह, मनीष आनंद, हर्ष रॉय, सुधीर सिंह, रंभा साहनी, प्रेम दूबे, सोनू पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, काव्या सिंह, ज्योत्सना आदि हैं।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version