Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह और खुशबू तिवारी केटी मस्ती से भरपूर गाना ‘सुन साली जी के बहना’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

AddThis Website Tools

भोजपुरी के युवा सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और क्यूट गर्ल यामिनी सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘प्यार का देवता’ का मस्ती से भरपूर सांग ‘सुन साली जी के बहना’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इस फुल इंटरटेनिंग सांग को अरविंद अकेला कल्लू और वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने गाया है। इस गाने को ऑडियंस खूब लाइक कर रही है। वहीं इसके वीडियो अरविंद अकेला कल्लू मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। वे और उनके फ्रेंड्स माथे पर फूलों से बना सेहरा बाँधे यामिनी सिंह के पास किसी पार्क में पहुँचते हैं। जहाँ पर यामिनी सिंह येलो टॉप और ब्लू जींस पहने बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस गाने का पिक्चराइजेशन बहुत ही कमाल का किया गया है। कोरस डांसर्स के साथ अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह के डांस मस्ती करते हुए सबका मन मोह रहे हैं। उनकी केमेस्ट्री बहुत ही प्यारी और शानदार लग रही है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू काफी स्टाइलिश लग रहे हैं तो वहीं यामिनी सिंह अपनी हुश्न और अदा से गरदा उड़ा रही हैं। उनकी क्यूट स्माइल सबको दीवाना बना रही है। उसे देखकर अरविन्द कल्लू मस्ती मूड में कहते हैं कि…
‘पंद्रह तारीख को आएंगे, तुझको उठा ले जाएंगे, केशिया तुम संवार लेना, पहन के साड़ी गहना, सुन साली जी के बहना, तैयार रहना…’
इस गाने को गीतकार स्व० श्याम देहाती के लिखे गीतों को मधुर संगीत से संगीतकार ओम झा ने दिया है।

Sun Saali Ji Ki Bahna #Arvind Akela Kallu #Yamini Singh #Khushbu Tiwari KT |Bhojpuri Movie Song 2024

गौरतलब है कि साई श्रृंगार बैनर तले बनी फिल्म ‘प्यार का देवता’ के प्रोड्यूसर संजय कुमार सिंह हैं। एडिटर व निर्देशक एम फैजल रियाज़ हैं। पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव है। लेखक संजय राय हैं। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, नूर तूबा, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, सपना सिंह आदि हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’, स्व० श्याम देहाती, यादव राज, फनिदर राव, आशुतोष तिवारी, संतोष राजा हैं। डीओपी अयूब अली खान, कोरियोग्राफर  कानू मुखर्जी, फाईट मास्टर दिनेश यादव हैं।

AddThis Website Tools
Exit mobile version