Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, प्रियंका सिंह का सैड सांग ‘मोहब्बत के गम’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

AddThis Website Tools

भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू, एक्ट्रेस यामिनी सिंह और सिंगर प्रियंका सिंह की तिकड़ी में सैड सांग ‘मोहब्बत के गम’ आडियंस के बीच आ गया है। मोहब्बत में जुदाई पर आधारित यह गाना दो प्रेमियों की बिरह वेदना को प्रस्तुत कर रहा है। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सांग के वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह ने बेहतरीन अदायगी किया है तो वहीं इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और प्लेबैक सिंगर प्रियंका सिंह ने गाया है। इस गाने का फिल्मांकन बहुत शानदार किया गया है।
इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह बहुत ही सिंपल लुक में दिख रहे हैं, जो अलग अलग जगह पर जुदाई के गम में आंसू बहा रहे हैं।
वीडियो में दिखाया गया है कि अरविंद अकेला कल्लू की याद में यामिनी सिंह अपना गम बयाँ करते हुए कहा रही हैं कि…
‘मोहब्बत के गम, का होला हो यारा, पूछे केहू हमरा दिल से…’
तो वहीं दूसरे स्थान पर अरविंद अकेला कल्लू सैड मूड में कहते हैं कि…
‘बड़ा माहुर लागे जहर जुदाई, लागे कि हम जियते जी मरि जाई, पल पल गुजरे मुश्किल से…’
इस गाने को फणीन्द्र राव ने लिखा है और संगीत दिया है संगीतकार ओम झा ने।

गौरतलब है कि अकेला कल्लू और यामिनी सिंह का सैड सांग ‘मोहब्बत के गम’ साई श्रृंगार बैनर तले बनी फिल्म ‘प्यार का देवता’ का है। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर संजय कुमार सिंह हैं। एडिटर व निर्देशक एम फैजल रियाज़ हैं। लेखक संजय राय हैं। पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, नूर तूबा, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, सपना सिंह आदि हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’, पीआरओ ब्रजेश मेहर, स्व० श्याम देहाती, यादव राज, फणीन्द्र राव, आशुतोष तिवारी, संतोष राजा हैं। डीओपी अयूब अली खान, कोरियोग्राफर  कानू मुखर्जी, फाईट मास्टर दिनेश यादव हैं।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version