Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की विजेता प्रदर्शन को तैयार

AddThis Website Tools

मुंबई। वर्ल्डवाइड चैनल एवं जीतेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत अरविन्द अकेला कल्लू और यामिनी सिंह के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म विजेता पूरे भारत में नवंबर माह में प्रदर्शन के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से लांच किया जा चुका है। फिल्म का ट्रेलर जल्द ही आने वाला है। इस फिल्म में युवा दिलों की धड़कन सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू रोमांटिक भूमिका में हैं। उनके साथ यामिनी सिंह की रोमांटिक जोड़ी है। इस फिल्म सिनेतारिका कनक पांडेय भी जलवा बिखेरने वाली हैं। गौरतलब है कि फिल्म का टीजर काफी पसंद किया जा रहा है, जोकि एक झलक मात्र है।

Arvind Akela Kallu & Yamini Singh

यह साबित कर दे रहा है कि वाकई यह फिल्म भव्य पैमाने पर काफी बेहतरीन बनाई गई है और सिनेमा को एक नई दिशा की ओर ले जाने में अग्रसर साबित होगी। जिस तरह से भोजपुरी सिनेमा को लेकर तरह तरह की बातें होती है, उनका जवाब यह फिल्म अवश्य देगी कि अब भोजपुरी फिल्मों में वाकई काफी बदलाव हो रहा है। यह फिल्म काफी धमाल मचाने वाली, फुल इंटरटेनिंग, सम्पूर्ण पारिवारिक फिल्म बन रही है।

खेलकूद पर आधारित यह फिल्म दर्शकों के लिए काफी ताजातरीन विषय है, जोकि भरपूर फुल एंटरटेनमेंट करने वाली है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं। लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार श्याम देहाती व आजाद सिंह हैं। मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, अनूप अरोरा, जे नीलम वशिष्ठ, सुबोध सेठ, यादुवेन्द्र यादव, राकेश त्रिपाठी आदि हैं।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version