Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

गीता सिंह की फिल्म, सिंह साहब द राइजिंग देखकर भावुक हुए दर्शक

AddThis Website Tools

मुंबई। भोजपुरी की बहूचर्चित फ़िल्म सिंह साहब द राइजिंग शुक्रवार को सिनेमा घरों मे रिलीज हुई. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मुंबई और गुजरात मे एक साथ रिलीज हुई इस फ़िल्म को जिसने भी देखा वे तारीफ करने से चुके नहीं. गोरखपुर के विजय पैलेस मे फ़िल्म देखकर बाहर निकले सबकी आँखे नम थी. यही हाल रिलीज हुए लगभग सभी सिनेमा घरों की रही. परिवार और समाज के प्रति सिंह साहब ने जिस तरह अपनी दायित्व का निर्वहन किया उसी को फ़िल्म मे दर्शाया गया है. सिंह साहब की भूमिका निभा रहे देव सिंह को लोगो ने अब तक खलनायक के रूप मे देखा है. बतौर नायक उन्होंने अपने किरदार मे जान डाल दी है. सिंह साहब की धर्म पत्नी की भूमिका निभा रही अंजना सिंह गांव की आम गृहणी की भूमिका मे काफ़ी जंची है. सिंह साहब के बड़े भाई की भूमिका निभा रहे सुशील सिंह का नेचुरल एक्टिंग, रिंकू भारती का देसी पन, एक पिता के रूप मे जे पी सिंह, माँ की भूमिका मे वीणा पांडेय ने जान डाल दी है.
गौरतलब है कि आर आर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फ़िल्म सिंह साहब द राइजिंग की निर्मात्री गीता सिंह, चंदा सिंह और नीतू सिंह है जबकि निर्देशक हैँ धीरज पंडित. फ़िल्म की कहानी लिखी है शुभम सिंह ने गीतकार हैँ मुसाफिर जौनपुरी संगीतकार हैँ अरविन्द लाल यादव. फ़िल्म मे देव सिंह, अंजना सिंह के साथ सुशील सिंह, वीणा पांडेय, रिंकू भारती, दिवाकर श्रीवास्तव, संतोष पहलवान, अरुण सिंह आदि मुख्य भूमिका में हैँ.

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version