Home BHOJPURI भोजपुरी सिनेमा के बदलाव में B4U भोजपुरी चैनेल व चैनेल हेड संदीप सिंह की अहम भूमिका

भोजपुरी सिनेमा के बदलाव में B4U भोजपुरी चैनेल व चैनेल हेड संदीप सिंह की अहम भूमिका

by team metro

प्रयागराज – भोजपुरी सिनेमा में जो बदलाव हुआ है उसमे सबसे ज्यादा अहम भूमिका B4U भोजपुरी चैनेल व चैनेल हेड संदीप सिंह की है क्योंकि भोजपुरी सिनेमा में एक ऐसा दौर आया था जिसमें फिल्मे सिर्फ नाम के लिए पारिवारिक बनती थी जिन्हें देखकर लोगो ने भोजपुरी सिनेमा से दूरियां बनानी शुरू कर दी थी जिससे भोजपुरी सिनेमा का ग्राफ डाउन होने लगा था जिसका कारण था फिल्मो में अश्लील शब्द व अश्लील सीन दिखाई देना जिन्हें दर्शक अपने परिवार के साथ बैठकर देखने मे अनकंफर्टेबल फील करते थे। लेकिन कहते है न बुरे दौर के बाद अच्छे दिन आते है इसी दौर में भोजपुरी सिनेमा में B4U भोजपुरी चैनेल की एंट्री हुई जिसके चैनेल हेड संदीप सिंह है।
भोजपुरी सिनेमा की ऐसी हालत देखकर संदीप सिंह के मन मे भोजपुरी सिनेमा को लेकर चिंता हुई उन्होंने अपने चैनेल के माध्यम से रिस्क उठाया और प्रस्ताव रखा जिस निर्माता निर्देशक की फ़िल्म एकदम साफसुथरी पारिवारिक फ़िल्म होगी उस फिल्म के ऑडियो वीडियो राईट्स B4U भोजपुरी चैनेल खरीदेगा और उन्हें दर्शको तक पहुँचायेगा उनका ये प्रयास सफल हुआ B4U चैनेल ने कई लाजवाब फैमलियर फिल्मो के ऑडियो वीडियो राइट्स खरीदे उन्हें दर्शको तक पहुँचाया जिससे दर्शको का अच्छा रिस्पांस आया। उसके बाद B4U भोजपुरी चैनेल ने खुद बेहतरीन साफ सुथरी पारिवारिक फिल्मो का निर्माण शुरू कर दिया।फिर क्या था फिर तो भोजपुरी फ़िल्म जगत में बदलाव की लहर दौड़ पड़ी सभी निर्माता निर्देशक साफसुथरी कंटेंट वाइस बेहतरीन फिल्मो का निर्माण करने लगे जो दर्शको को पसंद आने लगी जिससे भोजपुरी सिनेमा पर लगा अश्लीलता वाला धब्बा मिट गया। अब तक B4U भोजपुरी चैनेल ने लगभग 40 फिल्मो का निर्माण किया जिनमे कुछ रिलीज हो गयी है और कुछ अभी रिलीज होना बाकी है। भोजपुरी सिनेमा में इस अथक प्रयास के लिए मैं और मेरी टीम की तरफ से B4U भोजपुरी चैनेल व चैनेल हेड संदीप सिंह जी को बहुत बहुत धन्यवाद।

Related Videos

Leave a Comment

%d bloggers like this: