Home BHOJPURI #Bhojiwood : यश कुमार और निधि झा का रैप सांग “बंदी में दम है” 19 फरवरी को होगा रिलीज

#Bhojiwood : यश कुमार और निधि झा का रैप सांग “बंदी में दम है” 19 फरवरी को होगा रिलीज

by Team MMetro

भोजपुरी स्टार यश कुमार और पॉपुलर अदाकारा निधि झा की जोड़ी जल्द ही एक साथ अनोखे अंदाज में दिखेगी। जी हाँ, यह हिट जोड़ी एक रैप सांग मेरे बाबू ने खाना खाया की अपार सफलता के लिए बाद एक बार फिर फुल टू धमाल सांग लेकर आ रही है। इस बार फिर जहाँ यश कुमार सिंगिंग करेंगे तो वहीं निधि झा रैप गायन करेंगी। गाने का शीर्षक है बंदी में दम है। 19 फरवरी को यह रैप सांग यश कुमार एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है।  इसका पोस्टर अभी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


इसके सिंगर यश कुमार और निधि झा है जबकि संगीत से सजाया है मुन्ना दुबे ने। मुन्ना दुबे ने ही इसके बोल लिखे हैं। इसके डायरेक्टर और कोरियोग्राफर शिवार्थ है। एडीटर जनक हैं।


सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली निधि झा का लुक इसमे अलग है वहीं यश कुमार भी इसमें जबरदस्त लुक में हैं. हाल में एक्ट्रेस निधि झा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो शेयर की थी, जिसमें उनके साथ यश कुमार भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को खासा पसंद किया गया।


भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस निधि झा अपने फैंस के बीच अपनी अलग पहचान रखती हैं और काफी पसंद भी की जाती हैं. इसके अलावा उनके गाने के वीडियो से लेकर उनके डांस वीडियो भी यूट्यूब पर अक्सर वायरल रहते हैं। ऐसे में यश कुमार और निधि झा के इस रैप सांग को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। दोनों के इस रैप सांग के पोस्टर को उनके फैंस द्वारा भी काफी पसंद किया जा रहा है।

Related Videos

%d bloggers like this: