Home BHOJPURI #Bhojiwood: अरविन्द अकेला कल्लू का नया होली गीत “जनुआ देले बिया किरिया” युट्युब पर मचा रहा

#Bhojiwood: अरविन्द अकेला कल्लू का नया होली गीत “जनुआ देले बिया किरिया” युट्युब पर मचा रहा

by Team MMetro

भोजपुरी के युवा सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू का नया होली गीत “जनुआ देले बिया किरिया” युट्युब पर धमाल मचा रहा है। शिव शक्ति फिल्म्स के ऑफिसियल युट्युब चैनल पर रिलीज होने के कुछ ही घंटे में इस गाने को काफी व्यूज मिल गए हैं।अरविन्द अकेला कल्लू के अंदाज़ में इस होली के त्योहार को कीजये और भी खास और उनके इस वीडियो सांग के साथ रंगो के इस पर्व का जश्न मनाइए।

आपको बता दें कि कल्लु के इस ब्लॉकबस्टर गाने को लिखा है अखिलेश कश्यप ने जबकि इसको संगीत से सजाया है श्याम सुंदर ने।
इस होली गीत को अरविन्द अकेला कल्लू और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है। इस भव्य वीडियो को डायरेक्ट किया है सुशांत सिंह, कुमार चंदन ने। इसके एडिटर प्रशांत सिंह हैं। कल्लु के इस वीडियो में अनिशा पांडे दिखाई दे रही हैं। इस शानदार वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू और अनिशा पांडे की जोड़ी और उनकी गजब की केमिस्ट्री कमाल कर रही हैं।
अरविन्द अकेला कल्लू का नया होली गीत “जनुआ देले बिया किरिया” का वीडियो बड़े बजट के साथ भव्य ढंग से शूट किया गया है। गाने में काफी भव्यता दिखाई दे रही है।
कल्लु ने कुछ ही घन्टे में इस गीत को मिले इतने अच्छे रिस्पॉन्स के लिए अपने फैन्स, भोजपुरिया दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।

Related Videos

%d bloggers like this: