Home BHOJPURI #Bhojiwood : समर सिंह का नया होली गाना “देवर भावे ना होलिया भतार के बिना” हुआ रिलीज, मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

#Bhojiwood : समर सिंह का नया होली गाना “देवर भावे ना होलिया भतार के बिना” हुआ रिलीज, मिल रहा है शानदार रिस्पॉन्स

by Team MMetro

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपूरी के देसी स्टार समर सिंह का जबरदस्त होली गाना “देवर भावे ना होलिया भतार के बिना” रिलीज होते ही यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है। समर सिंह का यह वीडियो सांग काफी शानदार गीत है। इस गाने को भव्य ढंग से शूट किया गया है जिसमें समर सिंह का लुक बहुत शानदार लग रहा है। कुछ घंटे में ही इस गीत को काफी लोगों का प्यार मिला है। जी हां, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल युट्युब चैनल पर रिलीज हुए इस गीत को काफी व्यूज मिल रहे हैं।

धोबी गीत तर्ज पर गाया हुआ यह होली गीत देवर भावे ना होलिया भतार के बिना को समर सिंह के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। यह एक कमाल का गाना है जिसे समर सिंह ने अपने चिरपरिचित अंदाज़ में गाया है। इसका वीडियो भी देसी स्टाइल में शूट किया गया है। रियल लोकेशन्स पर फिल्माये गये वीडियो में समर सिंह के जलवे दिखाई दे रहे हैं।
इस होली गीत को समर सिंह और कविता यादव ने गाया है। समर सिंह के इस गाने को आलोक यादव  ने लिखा है जबकि इस का संगीत तैयार किया है एडीआर आनंद ने। इसके वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जयसवाल बॉबी जैक्सन हैं। इसके डीओपी संतोष यादव, नवीन वर्मा हैं। इस खूबसूरत गाने को सन्दीप राज ने कोरियोग्राफ किया है। इसके एडिटर पप्पू वर्मा हैं। इसकी परिकल्पना मनोज लाल यादव की है जबकि मैनेजर अफजल शाह हैं।
समर सिंह के इस होली वीडियो सांग में समर सिंह के साथ त्रिशाकर मधु नजर आ रही हैं। वीडियो में त्रिशा और समर सिंह की जोड़ी कमाल लग रही है। दोनों की केमिस्ट्री उनके फैंस और दर्शक खूब पसन्द कर रहे हैं।

Related Videos

%d bloggers like this: