Home BHOJPURI #Bhojiwood : सुनील धारिया के निर्देशन में प्रमोद प्रेमी यादव की “दिल फसल तोहरे दुपट्टा में” की शूटिंग जौनपुर में शुरू

#Bhojiwood : सुनील धारिया के निर्देशन में प्रमोद प्रेमी यादव की “दिल फसल तोहरे दुपट्टा में” की शूटिंग जौनपुर में शुरू

by Team MMetro

फ़िल्म अभिनेता से निर्देशक बने भोजपुरी फिल्मों के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव स्टारर फिल्म “दिल फसल तोहरे दुपट्टा में” की शूटिंग 5 फरवरी से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला के शाहगंज में शुरू कर दी गई है। फ़िल्म की शूटिंग के पहले दिन की शुरुआत शाहगंज तहसील के रसूलपुर स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में विधिवत पूजा, अर्चना करके की गई। साथ ही इस मंदिर में फिल्म के दृश्यों का फिल्मांकन भी किया गया।


फ्लाइंग सौसर एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म “दिल फसल तोहरे दुपट्टा में” केन्द्रीय भूमिका में प्रमोद प्रेमी यादव हैं और उनकी नायिका प्रियंका राय हैं। उनकी युगलबंदी दर्शकों को खूब लुभाने वाली है। यह हिट जोड़ी सुपरहिट भोजपुरी फिल्म वीर अर्जुन सहित कुल 8 फिल्मों में अब तक धमाल मचा चुकी है। फ़िल्म के निर्माता विनोद विष्ट व कौसर खान हैं। को-प्रोड्यूसर  शेखर गुप्ता हैं। इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर डायरेक्टर सुनील धारिया संभाल रहे हैं। जिन्होंने बतौर अभिनेता कई फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। उनका अब तक अनुभव इस फिल्म में काम आने वाला है।


फिल्म के लेखक त्रिलोकी ग़ाज़ीपुरी हैं। एसोसिएट डारेक्टर विकास कुमार, कार्यकारी निर्माता शेखर यादव व सुभाष प्रजापति हैं। इस फिल्म के डीओपी डी. के. शर्मा, संगीतकार कृष्णा बेदर्दी और अनुज तिवारी हैं। क्रिएटिव शुभम गुप्ता हैं। फिल्म के प्रमुख कलाकारों में प्रमोद प्रेमी यादव, प्रियंका राय, जे.पी. सिंह, बंधु खन्ना, सोनिया मिश्रा, रजनीश पाठक, राज द्विवेदी, रविकांत यादव, अवनीश तिवारी, श्रवण सिंह, अकरम शाह, प्रमोद तथा मास्टर हर्षित धारिया हैं।
  

Related Videos

%d bloggers like this: