Home BHOJPURI #Bhojiwood : निरहुआ का ‘होली में टीरी री री पू” गीत को मिला 1 दिन में 1 मिलियन का प्यार , धोती कुर्ता पहने साइकिल चलाते हुए आये नजर

#Bhojiwood : निरहुआ का ‘होली में टीरी री री पू” गीत को मिला 1 दिन में 1 मिलियन का प्यार , धोती कुर्ता पहने साइकिल चलाते हुए आये नजर

by Team MMetro

भोजपुरी सिनेमा के जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का नया होली सांग ‘होली में टीरी री री पू” यूट्यूब पर आउट होते ही छा गया है और खूब गर्दा मचा रहा है। इस गाने को 1 दिन में 1 मिलियन व्यूज का प्यार मिला है। यानि इस गाने को एक दिन में दस लाख से अधिक लोगों ने देखा है। निरहुआ का ये गाना बिरहा लोक गीत के तर्ज पर तैयार किया गया है। जिसे निरहुआ म्यूज़िक वर्ल्ड के ऑफिसियल चैनल से रिलीज किया गया है।
निरहुआ का यह मजेदार होली सांग बहुत ही खास है, जिसे एक स्टोरी की तरह पेश किया गया है। गाने के वीडियो में निरहुआ दिनेश लाल यादव निरहुआ धोती कुर्ता पहने हुए और गमछा से मुंह बांधे हुए साइकिल चलाते हुए नजर आए हैं। उनके छोटे साले साहब की भूमिका में मशहूर संगीतकार व एक्टर आशीष वर्मा नजर आ रहे हैं। जीजा-साला के हंसी-मजाक ठिठोली पर आधारित यह गाना देसी फगुआ का माहौल बना दिया है।
एकदम गांव में फिल्माया गया यह गाना आपको अपने देहात की मिट्टी की खुशबू याद दिला देता है। निरहुआ साइकिल पर बिल्कुल देसी अवतार में गजब ढा रहे हैं। सर पे गमछा बांधे निरहुआ का लुक काफी स्मार्ट दिख रहा है, फिर उनकी गायकी का कमाल तो है ही।

भोजपुरी सिनेमा जगत में लोकप्रिय गायक और सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी अदाकारी के द्वारा करोड़ो फैंस का दिल तो जीतते ही हैं और इसके अलावा अपनी गायकी के  जादू से भी लाखों फैन्स को दीवाने बनाते हैं। निरहुआ का यह होली सॉन्ग काफी पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो में निरहुआ आशीष वर्मा से कहते हैं कि होली में टीरी री री पू। इस तरह के छेड़छाड़ और मस्ती भरे लिरिक्स के साथ गाना बेहद शानदार बन गया है। इस होली सांग को दिनेश लाल यादव निरहुआ ने बेहद मस्ती भरे अंदाज में गाया है। उनका साथ दिया है आशीष वर्मा ने। उनकी तुकबन्दी बहुत ही मजेदार है। इस गाने का संगीत महिपाल भारद्वाज ने तैयार किया है जबकि गाने के गीतकार राना सिंह, विमल बावरा हैं। इसके डीओपी सुनील बाबा हैं। कैमरा आकाश केसरी में हैंडल किया है। इस शानदार वीडियो को सोनू वर्मा ने डायरेक्ट किया है जो इसके एडिटर भी हैं। इसके संयोजक हरिकेश यादव हैं।

Related Videos

%d bloggers like this: