Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

#Bhojiwood: पवन सिंह ने बनाया 70 मिलियन का रिकॉर्ड्, लहँगवा लस-लस करता होली सांग में नीलम गिरी का दिखा जलवा

भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह का गजब का पावर यूट्यूब पर नजर आ रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज उनके 2021 के पहले होली गीत लहँगवा लस-लस करता’ ने 70 मिलियन व्यूज का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। पवन सिंह के इस ओरिजनल वीडियो सांग को खूब लाइक मिल रहे हैं और ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं। इतना प्यार देने के लिए पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकॉउंट के जरिये सभी फैंस और भोजपुरिया दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है जबकि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ओनर रत्नाकर कुमार ने भी तमाम दर्शकों को दिल से धन्यवाद दिया है और कहा है कि 70 मिलियन व्यूज हासिल करना दरअसल एक माइल स्टोन बनाना है। यह पवन सिंह के पावर का करिश्मा है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस होली गीत में पवन सिंह और नीलम गिरी का अविश्वसनीय डांस देखकर लोग दीवाने हो रहे हैं। 70 मिलियन का आंकड़ा पार कर जाना कोई आसान काम नहीं है मगर यह पवन सिंह का मैजिक है जो यह जादू चल गया है।
पवन सिंह ने अपने सभी फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों का धन्यवाद किया है और कहा है “आप सब के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत शुक्रिया। मेरा यह होली गीत इस साल का पहला सांग है जिसे इतना सारा प्यार मिल रहा है। इसका वीडियो शानदार बनाया गया जिसका नतीजा सबके सामने है। जय माता दी।”
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से इस होली इस सांग के रिलीज होने के मात्र एक दिन में 10 मिलियन व्यूज का बड़ा रिकॉर्ड बनाकर पवन सिंह ने तहलका मचा दिया था। उसके बाद से तो यूट्यूब पर पवन सिंह और नीलम गिरी के इस वीडियो होली सॉन्ग ने तांडव मचा दिया है।
होली गीत ‘लहँगवा लस-लस करता’ को पवन सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। इस विडियो सांग में पवन सिंह और अभिनेत्री नीलम गिरी होली के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। वीडियो में पवन सिंह के साथ नीलम गिरी कयामत ढा रही है। इस भोजपुरी होली गीत में काफी संख्या में डांसर भी डांस करते दिख रहे हैँ। यह वीडियो बड़े बजट के साथ और बड़ा सेट लगाकर शूट किया गया है यही वजह है कि इसे 70 मिलियन लोगों ने देखा है। इस होली धमाका में पवन सिंह का मस्ती भरा अंदाज और नीलम गिरी की अदाएं देखकर लोग खूब एंजॉय कर रहे हैं।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत इस होली गीत को अरुण बिहारी ने लिखा है, जिसे मधुर संगीत से छोटे बाबा (बसही) ने सजाया है। गीत का निर्देशन रवि पंडित ने किया है। नृत्य निर्देशन राहुल, रितिक ने किया है। गीत के एडिटर दीपक पंडित, परिकल्पना दीपक सिंह, रिकॉर्डिंग स्वरा स्टूडियो वाराणसी का है।