Home BHOJPURI #Bhojiwood : 21अप्रैल को श्री सदगुरू एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर पर बनी फिल्म चांद जैसन दुलहीन हमार रिलीज होगी

#Bhojiwood : 21अप्रैल को श्री सदगुरू एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर पर बनी फिल्म चांद जैसन दुलहीन हमार रिलीज होगी

by team metro

देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के दूसरे दौर में हालत लॉकडाउन वाले हो चले हैं। कई जगहों पर कर्फ्यू का आलम है। ऐसे में श्री सदगुरू इंटरटेंमेंट हाउस के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्‍म ‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ 21 अप्रैल 2021 को यूट्यूब पर रिलीज किया जा रहा है। 21 को पूरी फिल्‍म प्रिया वीडियो भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज की जायेगी।

इसकी जानकारी फिल्‍म ‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ के आज निर्माता अरुण कुमार दुबे ने दी। उन्‍होंने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद दर्शकों का सिनेमाघरों में जाना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में हमने फैसला किया कि हम इस फिल्‍म का यूट्यूब पर ही रिलीज करेंगे। ताकि लोग अपने घरों में इस फिल्‍म का पूरा – पूरा मनोरंजन ले सकें।

उन्‍होंने दावा किया कि यह फिल्‍म बेहद पारिवारिक फिल्‍म है, जिसे हमने बेहद भव्यता के साथ बनाया है। यह फ़िल्म खास कर महिला दर्शकों को खूब भाने वाली है। फ़िल्म की पटकथा से लेकर गीत – संगीत तक लाजवाब हैं। फ़िल्म का ट्रेलर पहले ही जारी हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है। फिल्‍म पर हमने काफी मेहनत की है। इसलिए उम्‍मीद है‍ कि फिल्‍म भी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। इस फ़िल्म को U सर्टिफिकेट मिला है।

फ़िल्म के निर्देशक राम जे पटेल हैं। फिल्‍म में प्रेम सिंह, गुंजन पंत, विमल पांडेय, पल्‍लवी कुलकर्णी, दीपक सिन्‍हा, विनोद मिश्रा, जे पी सिंह, अरूण कुमार दुबे, सुनील दत्त पांडेय, जे के चौहान, साहब लालधारी, पूनम राय, रवीना सिंह, चंद्र मुखी आदि मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म के म्‍यूजिक डायरेक्‍टर सावन कुमार हैं ,लिरिक्‍स प्‍यारेलाल यादव, शेखर मधुर, विनय निर्मल और पिंटू गिरि का है। डीओपी सम्राट सिंह, लेखक समशीर सेन और कोरियोग्राफर अशोक हैं। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।

Related Videos

%d bloggers like this: