Home BHOJPURI #Bjojiwood : इंतजार हुआ खत्म, कल सुबह 06:30 बजे सिंगर प्रियंका सिंह का होली गीत “पूरब टोला के होली” होगा रिलीज

#Bjojiwood : इंतजार हुआ खत्म, कल सुबह 06:30 बजे सिंगर प्रियंका सिंह का होली गीत “पूरब टोला के होली” होगा रिलीज

by Team MMetro

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर कयामत ढाने आ रही हैं ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी

अब इंतजार खत्म हुआ, कल सुबह कयामत ढाने के लिए आ रही हैं ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी। पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह के मधुर स्वर में होली गीत “पूरब टोला के होली” का वीडियो कल सुबह 6:30 बजे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल युट्युब चैनल पर रिलीज होगा। प्रियंका सिंह का यह बहुत ही प्यारा होली वीडियो सांग “पूरब टोला के होली” में नीलम गिरी फीचर कर रही हैं। कल 19 फरवरी को सुबह आप लोग इस विडियो को देख सकेंगे।
इस होली गीत को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है जबकि इसका संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है। इस वीडियो सांग के निर्माता विनीत शाह हैं। इस शानदार वीडियो को रवि पंडित ने डायरेक्ट किया है। इसके कोरियोग्राफर राहुल, ऋतिक आरा हैं। इसके एडिटर दीपक पंडित हैं।
सिंगर प्रियंका सिंह का होली गीत “पूरब टोला के होली” का वीडियो नीलम गिरी पर बखूबी फिल्माया गया है जो ऑडिएंस के लिए एक बहुत ही शानदार तोहफा है। होली रंगों का त्योहार है और रंगों में डुबा यह सांग वाकई शानदार है। ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी के फैंस के लिए यह बहुत ही शानदार उपहार है।

Related Videos

%d bloggers like this: