Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

#Bhojiwood : नीलकमल सिंह, काजल राघवानी का सांग “जा अब पलट के देखब ना” 5 मिलियन पार

AddThis Website Tools

भोजपुरी म्यूज़िक की दुनिया में अपनी लाजवाब गायकी से बवाल मचा रहे पॉपुलर सिंगर एक्टर नीलकमल सिंह और चार्मिंग गर्ल काजल राघवानी जब फर्स्ट टाइम एक दर्दभरा विडियो सांग “जा अब पलट के देखब ना” लेकर आए तो यूटयूब पर लोगों ने इसे खूब देखा। यह म्यूज़िक वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है, और इसे 5 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं जी हां, इसे अब तक 50 लाख लोग देख चुके हैं। इस गीत में नीलकमल सिंह और काजल राघवानी एक दूसरे से नाराज़ हैं। इन दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई है और एक दूसरे से कह रहे हैं “जा अब पलट के नही देखेंगे।
इस दर्द भरे गीत को नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने गाया है। गीत के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं जबकि संगीत राज गाजीपुरी का है। इसके अरेंजर मोहित मौर्या हैं। इस के वीडियो निर्देशक रवि पंडित और कोरियोग्राफर राहुल यादव हैं। इसके एडिटर दीपक पंडित और प्रोडक्शन इंचार्ज पंकज सोनी हैं।
इस गाने को बहुत ही दर्द भरे अंदाज में नीलकमल सिंह ने गाया है, जोकि दिल को छू लेता है और वही दर्द गाने के वीडियो में भी देखने को मिल रहा है।

नीलकमल सिंह के इस सैड सांग से लोग खुद को आसानी से जोड़ रहे हैं। नीलकमल सिंह के फैन्स व भोजपुरिया दर्शक इस दर्द भरे सांग को काफी संख्या में देख रहे हैं जिसमे पहली बार नीलकमल सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी पेश की गई है।
नीलकमल सिंह इसमें एक अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं। यह गाना संगीतप्रेमियों के दिलों को छू रहा है। नीलकमल सिंह की आवाज़ में तो जादू है ही अपनी अदायगी से भी वो दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। और फिर यह वीडियो तो स्पेशल है जिसमे उनके साथ काजल राघवानी हैं। वीडियो में काजल राघवानी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं मगर वह नीलकमल सिंह से नाराज़ हैं और यही दर्द उनके चेहरे से भी झलक रहा है।
इस गाने को नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह ने बड़ी सुरीली आवाज में गाया है जिसमे भोजपुरी लोक गीत की खुशबू रची बसी हुई है।
गाने को भव्य ढंग से फिल्माया गया है। टूटते दिलों की आवाज़ इस गाने से लोग तुरन्त कनेक्ट हो पा रहे हैं यही वजह है कि यह गीत सीधे दिल मे उतर रहा है और लोगों का प्यार पा रहा है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version