Home BHOJPURI #Bhojiwood : मिलियनेयर स्टार समर सिंह का भोजपुरी गान “नमरिया कमरिया में खोस देब” ने पार किया 27 मिलियन व्यूज

#Bhojiwood : मिलियनेयर स्टार समर सिंह का भोजपुरी गान “नमरिया कमरिया में खोस देब” ने पार किया 27 मिलियन व्यूज

by team metro

देसी स्टार समर सिंह को मिलियनेयर स्टार कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं है, क्योंकि वे वाकई यूट्यूब के बेताज बादशाह बने हुए हैं और उनके गाने मिलियन मिलियन संख्या में व्यूज हासिल करते हैं। समर सिंह का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज धमाकेदार वीडियो सांग ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ ने एक हिस्ट्री करते हुए 27 मिलियन व्यूज का आंकड़ा यूट्यूब पर पार कर लिया है। इस गाने की विशेषता यह है कि इसे बहुत ही भव्य पैमाने पर ढाई दिन में फ़िल्माया गया था।
गौरतलब है कि समर सिंह और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने इस गीत के लिए जब साझेदारी की तो एक बड़ा प्रयोग भी किया। भोजपुरी में आम तौर पर फिल्म का गाना भी एक दिन में शूट किया जाता है मगर समर सिंह के इस जबरदस्त विडियो को कई दिन में बड़े पैमाने पर और हाई बजट के साथ फिल्माया गया और आज देखिए इसका रिज़ल्ट सबके सामने है। रत्नाकर कुमार और समर सिंह को इस भव्य सांग की बड़ी सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।
इस गाने का लोकेशन और फिल्मांकन बेहद ग्रैंड है। इसलिए यह एक ब्लॉकबस्टर सांग के रूप में उभर कर सामने आया है। इस वीडियो सांग में समर सिंह और आकांक्षा दूबे की जोड़ी धमाल मचा रही है। उनकी कमेस्ट्री काफी कमाल की लग रही है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस फुल टू धमाल गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने आवाज़ दी है। जिसे समर सिंह और अकांक्षा दूबे पर शूट किया गया है। समर सिंह का यह भोजपुरी सांग उनके फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। इस गीत को काफी लाइक्स मिल रहे हैं जबकि ढेर सारे कमेंट्स भी आ रहे हैं।
इस गीत को लिखा है आलोक यादव ने जबकि इसका संगीत तैयार किया है एडीआर आनंद ने। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडीटर दीपक पंडित हैं। इसका यह भव्य आंकड़ा बता रहा है कि यह गाना कितना बड़ा हिट हुआ है। इस गीत को खूब लाइक मिल रहे हैं और अच्छे कमेंट्स भी आ रहे हैं।

गौरतलब है कि समर सिंह और आकांक्षा दूबे की जोड़ी इस समय यूटयूब पर म्यूजिकल गानों में ब्लॉकबस्टर जोड़ी सिद्ध हो रही है, जिस वीडियो में भी यह दोनों सितारे आ रहे हैं गाना मिलियन रिकार्ड्स क्रिएट कर रहा है। समर सिंह ने 27 मिलियन व्यूज मिलने पर अपने सभी फैन्स और दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त किया है।

Related Videos

%d bloggers like this: