Home BHOJPURI #Bhojiwood : समर सिंह, आकांक्षा दूबे का ब्लॉकबस्टर सांग “नमरिया कमरिया में खोस देब” हुआ 33 मिलियन पार

#Bhojiwood : समर सिंह, आकांक्षा दूबे का ब्लॉकबस्टर सांग “नमरिया कमरिया में खोस देब” हुआ 33 मिलियन पार

by team metro

देसी स्टार समर सिंह वाकई यूट्यूब के बेताज बादशाह बने हुए हैं और उनके गाने मिलियन में व्यूज हासिल करते हैं। उस पर से अगर समर सिंह और आकांक्षा दूबे की जोड़ी हो तो गाना ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता है। समर सिंह, आकांक्षा दूबे का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज धमाकेदार वीडियो सांग ‘नमरिया कमरिया में खोस देब’ ने इतिहास रचते हुए 33 मिलियन व्यूज का आंकड़ा यूट्यूब पर पार कर लिया है। यह एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है। इस गाने की विशेषता यह है कि इसे बहुत ही भव्य ढंग से फ़िल्माया गया है। समर सिंह और वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स जब इस शानदार गीत के लिए साथ आए तो एक बड़ा विस्फोट हुआ। समर सिंह के इस जबरदस्त विडियो को कई दिनों में बड़े पैमाने पर और हाई बजट के साथ शूट किया गया था और आज इसका अद्भुत रिज़ल्ट सबके सामने है। रत्नाकर कुमार, समर सिंह और अकांक्षा दूबे को इस भव्य सांग की बड़ी सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।
इस गाने का लोकेशन और फिल्मांकन बेहद ग्रैंड है। इसलिए यह एक ब्लॉकबस्टर सांग के रूप में उभर कर सामने आया है। इस वीडियो सांग में समर सिंह और आकांक्षा दूबे की जोड़ी बवाल मचा रही है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस फुल टू धमाल गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने आवाज़ दी है। जिसे समर सिंह और अकांक्षा दूबे पर शूट किया गया है। समर सिंह का यह भोजपुरी सांग उनके फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। इस गीत को 198K लाइक्स मिले हैं जबकि 5.1K कमेंट्स भी आए हैं। अब तक इसे 3 करोड़ 30 लाख से अधिक लोगों ने देखा है।
इस गीत को लिखा है आलोक यादव ने जबकि संगीत तैयार किया है एडीआर आनंद ने। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडीटर दीपक पंडित हैं। इसका यह भव्य आंकड़ा बता रहा है कि यह गाना कितना बड़ा हिट हुआ है। समर सिंह और आकांक्षा दूबे की जोड़ी इस समय यूटयूब के लिए ब्लॉकबस्टर जोड़ी सिद्ध हो रही है, जिस वीडियो में भी यह दोनों सितारे आ रहे हैं गाना मिलियन रिकार्ड्स क्रिएट कर रहा है।
समर सिंह ने 33 मिलियन व्यूज मिलने पर अपने सभी फैन्स और दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया है।

Related Videos

%d bloggers like this: