Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

#Bhojiwood : अंकुश राजा का बिगेस्ट रिकॉर्ड, कुँवारे में गँगा नहईले बानी 300 मिलियन क्लब में शामिल

AddThis Website Tools

धन्य हो गये हम दोनों भाई, सादर प्रणाम पूरे भोजपुरी समाज को : अंकुश राजा

भोजपुरी सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर एक्टर सिंगर अंकुश राजा ने यूटयूब पर एक और बिगेस्ट रिकॉर्ड क्रिएट कर दिया है। उनके सुपर हिट गीत कुँवारे में गँगा नहईले बानी को 300 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। उन्होंने अपने सभी फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। सोशल मीडिया के अपने ऑफिसियल अकाउंट पर अंकुश राजा ने दर्शको का आभार व्यक्त करते हुए लिखा है “आज आप सभी ने हम लोगो के जीवन का सबसे बड़ा उपहार दिया है। हमारे गीत “कुँवारे में गँगा नहईले बानी” को 300 मिलियन्स से अधिक व्यूज मिले हैं यानी 30 करोड़ जनता का जो प्यार मिला है धन्य हो गये हम दोनों भाई। सत-सत नमन पूरे भोजपुरी समाज को आपका अपना अंकुश राजा।” यह पोस्ट डालते ही उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।
भोजपुरी के मोस्ट पॉपुलर गायक और नायक अंकुश राजा के विडियो सांग “कुंवारे में गंगा नहईले बानी” ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। यूटयूब पर इस गाने को अब तक 300 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिल चुके हैं और उनके इस गाने को देखने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। अंकुश राजा ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस सांग ने तहलका मचा दिया है। गाने में अंकुश राजा का डांस कमाल का है। इस सांग को अंकुश राजा और शिल्पी राज ने अपनी शानदार आवाज दी है।
गाने के बोल बेहद प्यारे हैं “कुँवारे में गलती त कइले बानी, बाकी एक बेर गंगा नहइले बानी..” इस सुपरहिट भोजपुरी गाने ने यूटयूब पर आग लगा दी है। अपने डांस और बोल्ड अवतार से भोजपुरी इंटरटेनमेंट की दुनिया में इस गीत ने धमाल मचा दिया है। इसमे अंकुश राजा के साथ महिमा सिंह के जलवे नजर आ रहे हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार कलाकार अंकुश राजा का युवाओं के बीच काफी क्रेज है। और 300 मिलियन का रिकॉर्ड बता रहा है कि उनकी कितनी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
इस गाने के लीरिक्स लिखे हैं मनीष रोहतासी, बोस रामपुरी ने जबकि इसके संगीतकार आर्या शर्मा हैं। अंकुश राजा और शिल्पी राज के इस जबरदस्त विडियो को डायरेक्ट किया है आर्यन देव ने जबकि इसके डीओपी रवि राठौड़ हैं। इसके एडिटर मीत जी, गार्जियन लखन बाबा हैं। विक्की यादव ने इसे मैनेज किया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अंकुश राजा के इस बवाल गाने का सेकंड पार्ट ‘कुंवारे में गंगा नहईले बानी 2’ भी रिलीज हुआ था। जिसमें खूबसूरत भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दूबे का बेहद बोल्ड अंदाज गाने में देखने को मिला जिसे बहुत पसंद किया गया।

AddThis Website Tools
Exit mobile version