Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

#Bhojiwood: गुंजन सिंह के दर्द भरे गीत ’करोनवा लेता जानवा’ को 20 मिलियन लोगों ने देखा, गुंजन सिंह ने फैन्स से की अपील

AddThis Website Tools

कोरोना काल में कई लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इस महामारी में कई परिवार बिखर कर टूटकर रह गया है। इसी मार्मिक दर्द को गुंजन सिंह ने अपने वीडियो सांग ’करोनवा लेतो जानवा’ के माध्यम से बयां किया है।
गुंजन सिंह का यह गाना वायरल है। इस गाने को 20 मिलियन अर्थात 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
यह गाना गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत में गुंजन सिंह ने कोरोना वायरस से मची तबाही को अपनी गायकी के जरिए पेश किया है। गाने के बोल बेहद भावनात्मक तौर पर लिखे गए हैं।
गुंजन सिंह इस गाने में ’कईसन समईया आइल बा ए भइया’ जैसे शब्द गाकर एक परिवार की कहानी बताते नजर आ रहे हैं, जिसमें पूरा परिवार बिखर जाता है। गुंजन सिंह ने इस वीडियो के जरिये यह मैसेज देने की कोशिश भी की है कि आप सभी लोग मास्क पहन कर घर से निकलें।
इस गाने 20 मिलियन व्यूज मिलने पर गुंजन सिंह ने कहा, ’’आप सभी को इस महामारी में सरकार द्वारा बनाए नियमों का पालन करना चाहिए क्योंकि बहुत सारे लोगों ने अपने रिश्तेदारों, परिचितों, इंडस्ट्री के कई लोगों को इस महामारी से खोया है।’’
इस गाने को अमन अलबेला ने लिखा है जबकि संगीत शिशिर पांडे का है। इस गाने को गुंजन सिंह ने गाया है। वीडियो में गुंजन सिंह के साथ अभिनेत्री निशा सिंह ने अभिनय किया है। इसमें गुंजन सिंह डोम की भूमिका में हैं और चिता जलाते हुए बिलख-बिलख कर रो रहे  हैं। इस वीडियो की परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है।

AddThis Website Tools
Exit mobile version