Home BHOJPURI #Bhojiwood : समर सिंह, आकांक्षा दूबे के सांग “ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2” ने रच दिया इतिहास, इंस्टा पर 50 हजार रील्स वीडियो का रिकॉर्ड, 12 मिलियन पार

#Bhojiwood : समर सिंह, आकांक्षा दूबे के सांग “ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2” ने रच दिया इतिहास, इंस्टा पर 50 हजार रील्स वीडियो का रिकॉर्ड, 12 मिलियन पार

by team metro

भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह का मैजिक यूट्यूब पर कामयाबी के साथ चल रहा है। उनके गाने मिलियन्स पे मिलियंस व्यूज पाते जा रहे हैं। अपने ही सुपर हिट सांग “‘ककरी भईल बा कमरिया लपक के’ की सुपर सक्सेस के बाद जब वह इसका सेकंड पार्ट “ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2” दर्शकों के सामने लेकर आए तो लोगों ने इसे हाथो हाथ लिया है। इस वीडियो सांग को 12 मिलियन से अधिक लोगों का प्यार मिल चुका है अर्थात यह सांग अब तक एक करोड़ 20 लाख लोग देख चुके हैं। साथ ही यह गाना इंस्टाग्राम रील पर ट्रेंडिंग सांग भी साबित हुआ है। जी हां, इस ब्लॉकबस्टर गाने पर अब तक 50 हजार से ज़्यादा इंस्टाग्राम रील बन गई है। समर सिंह ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट पर सभी का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है “आप सभी का दिल से धन्यवाद। आप का प्यार बरस रहा है। ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2 को 12 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा और 50 हजार से ज्यादा रील वीडियो बनाया गया है। ऐसे ही अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखिये।”
समर सिंह का भोजपुरी गाना ‘ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2’ समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है। गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज से सजाया है।
इस भव्य वीडियो सांग में समर सिंह के साथ फ़िल्म अदाकारा अकांक्षा दूबे नजर आ रही हैँ और गाने में दोनो की धांसू केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर हंगामा खड़ा कर दिया है।

समर सिंह के इस गाने के बारे में लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं। इस गाने के गीतकार इमरान भाई और संगीतकार आशीष वर्मा हैं। विनय पाण्डे सानू और वनराज एंटरटेनमेंट का विशेष आभार व्यक्त किया गया है। इसके निर्देशक सोनू वर्मा हैं और परिकल्पना हैप्पी सिंह की है। इसमें समर सिंह और अकांक्षा दूबे का बवाल डांस है जिसे गोल्डी बॉबी ने कोरियोग्राफ किया है। इस जानदार वीडियो के डीओपी संतोष यादव, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। यह सांग समर सिंह का धमाका सांग सिद्ध हुआ है। एंटरटेनमेंट का पूरा डोज़ देता हुआ समर सिंह का यह सांग स्पेशल गीत है जिसमे उनका लुक, स्टाइल कमाल का है। अकांक्षा दूबे इस वीडियो में बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं। इस गाने में समर सिंह अपनी को-ऎक्ट्रेस अकांक्षा दूबे के साथ स्मार्ट लुक में दिख रहे हैं और दोनों का डांस लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग सांग बनना और वो भी 50 हजार रील्स वीडियो का बन जाना अपने आप मे एक बड़ा अचीवमेंट है। समर सिंह, आकांक्षा दूबे की जोड़ी ने यह कमाल कर दिखाया है। गौरतलब है कि समर सिंह की नेक्स्ट फ़िल्म किंग फाइटर के टीज़र को भी लाखों लोग देख रहे हैं जिसमे समर सिंह का एक्शन अवतार चर्चा में है।

Related Videos

%d bloggers like this: