Home BHOJPURI #Bhojiwood:नीलकमल सिंह का गाना ‘होली में भईस दुहाई’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज

#Bhojiwood:नीलकमल सिंह का गाना ‘होली में भईस दुहाई’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज

by Team MMetro

पॉपुलर सिंगर नीलकमल सिंह के वीडियो सांग ‘होली में भईस दुहाई’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज़ कर दिया गया है। इस भोजपुरी होली गीत को नीलकमल सिंह ने अपनी विशेष शैली में बड़े मस्ती भरे अंदाज में गाया है। इसका संगीत तैयार किया है संगीतकार सत्येन्द्र ने जबकि गीत के बोल लिखे हैं गीतकार आशुतोष तिवारी ने। इसके वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं और कोरियोग्राफर ऋतिक आरा हैं। इस गीत की परिकल्पना सोनू सुधाकर की है। इसके एडिटर दीपक पंडित हैं। साजन मिश्रा का विशेष आभार व्यक्त किया गया है।

गौरतलब है कि भोजपुरी के हिट सिंगर नीलकमल सिंह यूटयूब पर पूरे भारत के टॉप म्यूज़िक चार्ट में अपनी सेकंड पोजीशन हासिल कर चुके हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से अक्सर उनके गाने रिलीज होते रहते हैं और धूम मचाते रहते हैं। इस होली गीत होली में भईस दुहाई को खूब पसंद किया जा रहा है। जिसे लाखों की तादाद में प्यार मिल रहा है। नीलकमल सिंह ने इस गाने को इतना सारा प्यार देने के लिए सभी को धन्यवाद दिया है।

Related Videos

%d bloggers like this: