Manoranjan Metro | मनोरंजन मेट्रो

#Bhojiwood: निशा दूबे का होली गीत ‘रंगवा से बा एलर्जी” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से हुआ रिलीज

AddThis Website Tools

सिंगर, ऐक्ट्रेस निशा दूबे का होली गीत
‘रंगवा से बा एलर्जी” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल युट्युब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस विडियो को लोग खूब देख रहे हैं और अपना प्यार आशीर्वाद दे रहे हैं। भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस निशा दूबे के गाने युट्युब पर छाये रहते हैं। उनका यह नया सांग ‘रंगवा से बा एलर्जी” भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी धमाल मचा रहा है। यह होली गीत निशा दूबे ने खास अंदाज में गाया है। इसके बोल जीतू जिद्दी ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। वीडियो को डायरेक्ट किया है गोल्डी जयसवाल ने। इस डांस और मस्ती भरे गाने के कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन हैं जबकि डीओपी संतोष यादव बिट्टू व नवीन वर्मा हैं।
इस वीडियो सांग में निशा दूबे का अंदाज और उनका डांस कमाल का है। उनकी कातिल अदा ऑडिएंस को खूब पसन्द आ रही हैं। अगर आप भोजपुरी गानों के दीवाने हैं तो यह म्यूज़िक वीडियो आपको जरूर अच्छा लगेगा।

AddThis Website Tools
AddThis Website Tools
Exit mobile version