Home BHOJPURI #Bhojiwood: प्रियंका सिंह के संग डिम्पल सिंह ने कहा – केकरा से खेली होली

#Bhojiwood: प्रियंका सिंह के संग डिम्पल सिंह ने कहा – केकरा से खेली होली

by Team MMetro

फागुन का महीना में बसंती बयार फागुनाहट के मौसम को खुशनुमा बना देती है। बसंत पंचमी से ही फगुआ का माहौल बन जाता है, लोग फगुआमय हो जाते हैं और बेसब्री से होली आने का इंतजार करने लगते हैं। ऐसे में होली का गाना आना आम बात है, लेकिन जब बात म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स की हो तो सोने पर सुहागा का माहौल बन जाता है। जी हां, इन दिनों इस म्यूजिक कंपनी से एक से बढ़कर एक मधुर एवं कर्णप्रिय गीत-संगीत से सजे होली गीत संगीतप्रेमियों के बीच रिलीज हो रहे हैं। इसी कड़ी में सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह के मधुर स्वर में एक और होली गीत रिलीज किया गया है। जिसके वीडियो में फ़िल्म अभिनेत्री डिम्पल सिंह ने परफॉर्म किया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत केकरा से खेली होली को प्रियंका सिंह ने बहुत बेहतरीन राग में गाया है। अदाकारा डिम्पल सिंह इस होली गीत के वीडियो में अपनी मोहक अदाओं का जादू चला रही हैं और गाने में कह रही हैं कि केकरा से खेली होली। यह गाना वाकई बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया गया है। गाने का वीडियो भी काफी शानदार है, जिसे रिच लेबल पर फिल्माया गया है। और आगे बात करें तो डिम्पल सिंह की बात ही निराली है। वे साड़ी पहने गजब का कहर ढा रही हैं। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है और व्यूज की बात करें तो लाखों की तादाद में लोग अपना प्यार इस गाने पर लुटा रहे हैं। इस गाने के निर्माता विनीत शाह हैं। गीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं। संगीतकार आर्या शर्मा हैं। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। एडिटर दीपक पंडित हैं। कोरियोग्राफर राहुल, ऋतिक आरा हैं।

Related Videos

%d bloggers like this: